Saturday, September 1, 2018

तेंदूपत्ता संग्राहकों कों व्हीव्ही पैट से कराया गया अवगत

तेंदूपत्ता संग्राहकों कों व्हीव्ही पैट से कराया गया अवगत



अनूपपुर 01 सितम्बर 2018/तेंदूपत्ता संग्राहक लांभाश वितरण समारोह में अनूपपुर जिलें के विभिन्न क्षेत्रों से आयें तेंदूपत्ता संग्राहकों को व्हीव्ही पैट मशीन से अवगत कराया गया । मास्टर ट्रेनर श्री कौशलेन्द्र सिंह ने संग्राहकों से छद्म मतदान करा कर मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन में भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार ईव्हीएम के साथ व्हीव्ही पैट मशीन का उपयोग किया जायेगा। व्हीव्ही पैट मशीन के माध्यम से मतदाता अपने दियें गये वोट का दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। ईव्हीएम के माध्यम से वोट देनें के पश्चात् व्हीव्ही पैट में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है। उसकी क्रम संख्या, नाम एवं चुनाव चिन्ह देख सकेंगे।

निष्प्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक हुटर्स एवं नम्बर प्लेट पर होगी कठोर कार्यवाही

निष्प्पक्ष एवं शांति पूर्ण मतदान संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं एसपी ने ली बैठक
हुटर्स एवं नम्बर प्लेट पर होगी कठोर कार्यवाही

अनूपपुर 01 सितम्बर 2018/ आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखतें हुए कलेक्टेªट सभागार में प्राशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मती अनुग्रह पी ने पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह ईव्हीएम एवं व्हीव्ही पैट मशीन का भण्डारण एवं वितरण के संबध में चर्चा की। श्रीमती अनुग्रह पी ने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नियम विरूद्ध लगायें गयें हुटर्स एवं नम्बर प्लेट पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दियें है। आपने कहा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नही है। आपने अंतर जिला रास्तों के नाकाबंदी हेतु वनविभाग के अधिकारियों से भी समन्वय कर स्थल निरीक्षण उपरांत चिन्हाकंन करने के लिये कहा है। पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से चिन्हित संवेदनशील क्षेत्र एवं बुतों पर कम मतदान प्रतिशत होने के कारणों एवं समस्याओं की वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करने हेतु क्षेत्र भ्रमण कर मतदाताओं से चर्चा करने के लियें कहा। आपने कहा ऐसे क्षेत्र के मतदाताओं से सदा संपर्क में रहें एवं समस्त आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर निर्बाद मतदान संपन्न करानें हेतु कार्य योजना बनायें। आपने वाहन व्यवस्था पुलिस अधिकारियों के लियें पोस्टल बैलक सुविधा, पेण्डिग वांरट, जिला बदल की सूची व्यवस्थित कर आवश्यक कार्यवाहिया सुनिश्चिित करें। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ0 आर पी तिवारी ने आचार संिहता, कोलाहल नियंत्रण अधिनियम संपत एवं संपति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों एवं दण्डात्मक कार्यवाहियों से उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में वनमण्डालाधिकारी श्री जेस भार्गव, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नागदेवे, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

शासकीय डिग्री काॅलेज पुष्पराजगढ़ के छात्र हुये व्हीव्ही पैट से अवगत


शासकीय डिग्री काॅलेज पुष्पराजगढ़ के छात्र हुये व्हीव्ही पैट से अवगत


अनूपपुर 01 सितम्बर 2018/  ज़िले में पात्र नागरिकों का मतदाता पंजीयन एवं मतदान के प्रति जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनूपपुर के विकासखंड पुष्पराजगढ़  के शासकीय डिग्री कॉलेज में नवपंजीकृत मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रयोग की जाने वाली वीवीपीएटी मशीन से अवगत कराया गया। वीवीपीएटी में प्रदर्शित पर्ची में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उनकी क्रम संख्या, नाम  एवं चुनाव चिन्ह देखकर दोहरा सत्यापन कर सकेंगे। यह पर्ची 7 सेकेंड के लिए उपलब्ध रहेगी।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें