Monday, August 13, 2018

गिरदावरी का कार्य समय सीमा में सम्पादित करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर

गिरदावरी का कार्य समय सीमा में सम्पादित करना सुनिश्चित करें - कलेक्टर


अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने गिरदावरी का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर ख़रीदी, भावान्तर एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाएँ गिरदावरी पर आधारित हैं। इस कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र सम्पन्न करे। आपने सम्बंधित तहसीलदार एवं एसडीएम को गिरदावरी कार्य के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया है।

नर्मदा नदी के समीप अतिक्रमण हटाने में करें कठोर कार्यवाही - कलेक्टर

नर्मदा नदी के समीप अतिक्रमण हटाने में करें कठोर कार्यवाही - कलेक्टर


अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने नर्मदा नदी के 100 मीटर की सीमा में किसी भी प्रकार का निर्माण न हो यह सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बंधित मुख्यनगरपालिका अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों को दिए हैं। आपने विशेषकर अतिक्रमण के प्रकरणो में कठोर कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। आपने ऐसे प्रकरण जिन्हें पूर्व में हटाया गया था इसके बाद पुनः बसने, नवीन अतिक्रमण के प्रकरणो की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी में अधिसूचित सेवाओं का प्रदाय एवं निराकरण संतोषजनक एवं समाधान कारक होना चाहिए - कलेक्टर

सीएम हेल्पलाइन, लोकसेवा गारंटी में अधिसूचित सेवाओं का प्रदाय एवं निराकरण संतोषजनक एवं समाधान कारक होना चाहिए - कलेक्टर


अनूपपुर 13 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को बताया कि सीएम हेल्प लाइन, लोक सेवा गारंटी में अधिसूचित सेवाएँ शासन को जनता से जोड़ने का कार्य करती हैं। सुशासन की अवधारणा को मूर्त रूप देने में उक्त माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निदान एवं सेवाओं का प्रदाय हर एक शासकीय सेवक की ज़िम्मेदारी है।आपने कहा आवेदनों के निराकरण में यह भी आवश्यक है कि समाधान संतोषजनक हो। आपने कहा माँग प्रकरणो में स्पष्ट रूप से टीप अंकित कर आवेदक को समझाइश दें। आवेदनों में सम्बंधित ज़िलाधिकारी व्यक्तिगत रूप से ध्यान दें। समस्याओं को समझने एवं निराकरण करने में यह आवश्यक है की आवेदक की संवेदनाओं को समझा जाय इसके लिए सम्पर्क अत्यंत आवश्यक है। अगर समस्या विभाग से सम्बंधित नहीं है उसे अतिशीघ्र सम्बंधित विभाग में अग्रेषित कराएँ। इस कार्य में लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर अथवा समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक देरी होने पर सम्बंधित विभागीय अधिकारी ही ज़िम्मेदार होंगे। अपने मैदानी अमलों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण विभाग प्रमुख की ज़िम्मेदारी है। बैठक में मुख्य सचिव द्वारा की जाने वाली रेवेन्यू समीक्षा बैठक के सम्बंध में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण करने, पट्टों के वितरण, एमपीएलआरसी में हुए संशोधनों से राजस्व विभाग के अधिकारियों को अद्यतन करने, न्यायलयीन प्रकरणो की समीक्षा हेतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में साफ़ सफ़ाई बनाए रखने, पेय जल सम्बंधी आवश्यक व्यवस्थाएँ बनाने, शौर्य दिवस के आयोजन के सम्बंध में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्यकार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना , अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, उपज़िलाध्यक्ष श्री ऋषि सिंघई समेत विभिन्न विभागों के ज़िलाधिकारी उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें