Thursday, August 9, 2018

शासकीय योजनाओं के आदिवासी हितग्राहियों को किया गया सम्मानित

शासकीय योजनाओं के आदिवासी हितग्राहियों को किया गया सम्मानित



अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ शासन द्वारा प्रदेश के समस्त नागरिकों की आजीविका में सुधार, उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सदैव प्रयास किए जाते रहे है।विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के अवसर पर शासकीय सहायता के सहयोग से आदिवासी समुदाय के सदस्यों की आजीविका में सकारात्मक परिवर्तन लाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आजीविका स्वसहायता समूहों पवित्र संकुल संगठन बेनीबारी,गणेश स्वसहायता समूह, नव कृष्णा स्वसहायता समूह,महालक्ष्मी स्वसहायता समूह को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वरोज़गार योजना के हितग्राहियों समाशाह,धनपत सिंह, शांति बाई एवं नेमादेवी को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में धनसिंह देवी सिंह को व्यक्तिगत वनाधिकार पत्र समेत ग्राम पंचायत ताराडांड को सामुदायिक वनाधिकार पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (सम्बल) योजनांतर्गत संजय कोल,सुखी कोल,ललुआ सिंह एवं वाल्मीकि को लाभान्वित किया गया।अंकिता पुत्री मंदाकिनी को लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया गया।

प्रतिभाशाली आदिवासी छात्र छात्राओं को विश्व आदिवासी दिवस समारोह में किया गया सम्मानित

प्रतिभाशाली आदिवासी छात्र छात्राओं को विश्व आदिवासी दिवस समारोह में किया गया सम्मानित


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ अनूपपुर ज़िले में आदिवासी समुदाय की प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसका उदाहरण आज विश्व आदिवासी दिवस समारोह में देखने को मिला जहाँ कार्यक्रम अवसर में प्रतिभाओं को सम्मानित किए जाने का लम्बा क्रम बंद होने का नाम नहीं ले रहा था। निःसंदेह यह शासन की जनहितैषी सोच एवं उसके उत्कृष्ट क्रियान्वयन का ही नतीजा है।समारोह में अनूपपुर ज़िले के आदिवासी छात्र एवं छात्राओं को जिन्होंने अपनी प्रतिभा से ज़िले का नाम रोशन किया है को सम्मानित किया गया। अनूपपुर ज़िले के 34 मेधावी आदिवासी विद्यार्थियों को जिन्हें लैप्टॉप क्रय हेतु प्रोत्साहन राशि मिली है उन्हें मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी समेत अन्य अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार नीट में चयनित दुर्गा समेत आईआईटी एवं अन्य प्रतिष्ठित संस्थानो में प्रवेश प्राप्त करने वाले आदिवासी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पाने वाले आदिवासी छात्र एवं छात्राओं साक्षी, मीना, हेमवती, रश्मि आदि को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सिविल सेवाओं को अपना भविष्य बनाकर देश की सेवा का प्रण करने वाले आदिवासी छात्र अनुराग मलैया,मनोज कुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह जिन्हें सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना का लाभ मिला है को सम्मानित किया गया। शिक्षा के अतिरिक्त खेल विधा में हैंड्बॉल राष्ट्रीय टीम में चयनित  दिशा गंगोत्री एवं ऋतु समेत अनूपपुर के 11 आदिवासी छात्रों को खेल में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।

कला मंडलियों को प्रदान किये गए आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र

कला मंडलियों को प्रदान किये गए आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र

अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ प्रदेश की लोक कलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य शासन द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत को कला मंडलियों को वाद्य यंत्रो के क्रय हेतु 25 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी है। विश्व आदिवासी समारोह के अवसर पर अनूपपुर ज़िले के चारों विकासखंडों में से 2-2 कुल आठ मंडलियों को कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा आर्थिक सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें