Thursday, August 9, 2018

प्रकृति के संरक्षण के साथ विकास प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण है आदिवासी संस्कृति - श्री नरेंद्र मरावी क्षेत्रीय कलामंडलियों ने विश्व आदिवासी दिवस समारोह में लगाए चार चाँद मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन ने आदिवासी समुदाय में किया नयी ऊर्जा का संचार

प्रकृति के संरक्षण के साथ विकास प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण है आदिवासी संस्कृति - श्री नरेंद्र मरावी

क्षेत्रीय कलामंडलियों ने विश्व आदिवासी दिवस समारोह में लगाए चार चाँद

मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन ने आदिवासी समुदाय में किया नयी ऊर्जा का संचार


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ अनूपपुर ज़िले में ऊर्जा एवं उत्साह के साथ विश्व आदिवासी दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेंद्र मरावी ने कहा शासन आदिवासी समुदाय के उत्थान के लिए पूरे मनोयोग से तत्पर है।विकास की धारा में तीव्र गति से बहने के साथ साथ शासन द्वारा यह ध्यान रखा गया है कि प्रदेश के सभी लोगों को आगे बढ़ने के उचित अवसर प्राप्त हों। 



आपने कहा शासन के द्वारा समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए बहुत सी योजनाए क्रियान्वित है। शासन द्वारा प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा, रोज़गार, स्वरोज़गार, सामाजिक सुरक्षा अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित कर समुदाय के सभी सदस्यों को विकास की मुख्य धारा में लाकर समान पायदान  में लाने हेतु अनवरत प्रयास किए जा रहे है। आपने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएँ दी कहा यह समारोह सभी समुदायों के लिए गौरव का विषय है। यह समारोह हमारी भारतीय संस्कृति की वसुधैव कुटुम्बकम की भावना सभी को साथ में लेकर चलने की भावना का परिचायक है।आपने इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति के परिचायक एवं सम्मान के प्रतीक बिरसा मुंडा, रानी दुर्गावती, शहीद शंकरशाह, कुँवर रघुनाथ शाह समेत कई सम्मानित हस्तियों का स्मरण किया।आपने कहा योग्यता की कमी किसी में नहीं है बस सही सहयोग चाहिए। यह कार्य शासन द्वारा उत्कृष्टता पूर्वक किया जा रहा है। आपने इस अवसर पर आदिवासी संस्कृति के पारम्परिक ज्ञान का उल्लेख करते हुए बताया प्रकृति के संरक्षण के साथ विकास की राह दिखाने का कार्य आदिवासी समुदाय द्वारा किया जाता रहा है।

आदिवासी संस्कृति की सुरक्षा एवं विकास के लिए शासन प्रतिबद्ध है - श्रीमती रूपमती सिंह



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही ज़िला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह ने कहा कि शासन आदिवासियों की संस्कृति की सुरक्षा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चाहे वह बैगा आदिवासियों को आहार अनुदान हो, तेन्दुपत्ता संग्राहक़ों को चरणपादुका, पानी की कुप्पी अथवा साड़ी का वितरण हो, शिक्षा छात्रवृत्ति हो , शैक्षणिक शुल्क माफ़ी हो, कला के विकास के लिए विशेष अनुदान हो सभी क्षेत्रों में शासन ने सोचा है और कार्य किया है। यह प्रयास चलता रहेगा।

समुदाय का विकास आज अपने समाज में परिलक्षित है

यह दिवस आदिवासी समुदाय को दिए जा रहे सम्मान का परिचायक है - विधायक श्री रौतेल



कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री रामलाल रौतेल ने कहा शासन द्वारा यह आयोजन आदिवासी संस्कृति, आदिवासी भाइयों के प्रति सम्मान का परिचायक है। आपने कहा शासन की योजनाओं चाहे वह आवास योजना हो उज्ज्वला योजना हो , आर्थिक कल्याण योजना हो स्वरोज़गार योजना हो सभी का उद्देश्य समुदाय का उत्थान है विकास है। शासन की सोच हर एक नागरिक को उनका अधिकार दिलाना उन्हें सशक्त करना है यह प्रयास सतत चलता रहेगा।

क्षेत्रीय कला मंडलियो ने सभी का मन मोह लिया

क्षेत्र की उन्नत संस्कृति से सभी हुए अवगत

मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया सम्मानित


अनूपपुर ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से आयी हुई नृत्य एवं कला मंडलियो ने विश्व आदिवासी दिवस समारोह में मनमोहक प्रस्तुति दी। विशेषकर पुष्पराजगढ़ से आए हुई नृत्य मंडलियों गुदुम नृत्य मंडली, सेला नृत्य मंडली ने तो अपने प्रदर्शन से समय को रोक दिया। अनूपपुर के आदिवासी छात्रावास की छात्राओं ने अपने नृत्य से आदिवासी संस्कृति की अनंत सांस्कृतिक सीमा की झलक दी। उपस्थित अतिथियों द्वारा उक्त मंडलियो एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले क्षेत्रीय आदिवासी छात्रों ने अपने विचार साझा किए

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा में चयनित श्री अनुराग मलैया ने अपनी तैयारी के अनुभव एवं शासन से प्राप्त अनुदान से सभी उपस्थितो को अवगत कराया। इनके अतिरिक्त ज़िले के मेधावी आदिवासी समुदाय के विद्यार्थियों ने अपने अध्ययन के तरीक़ों से समस्त को अवगत कराया।


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के धार से दिए गए उदबोधन के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था की गयी थी।मुख्यमंत्री जी के उदबोधन एवं की गयी घोषणाओं एवं योजनाओं को सुनकर समुदाय में नयी ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम में विंध्यविकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रामदास पुरी, जनपद अध्यक्ष पुष्पराजगढ़ हीरा सिंह श्याम समेत अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी , पुलिस अधीक्षक श्री तिलक सिंह, सीईओ ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी समेत अनूपपुर के समस्त कोनो से आए आदिवासी समुदाय के सदस्य, पत्रकार साथी एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

आदिवासी स्वसहायता समूह एवं लघुवनोपज संघ से सम्बंधित संजीवनी ने अपने उत्पादों से कराया जनमानस को अवगत

आदिवासी स्वसहायता समूह एवं लघुवनोपज संघ से सम्बंधित संजीवनी ने अपने उत्पादों से कराया जनमानस को अवगत


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव के समारोह स्थल पर आदिवासी स्वसहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाकर आम जनो को अपने उत्पादों से अवगत कराया।आजीविका परियोजना से सम्बंधित सरस्वती स्वसहायता समूह ने साबुन एवं सैनिटेरी नैप्किन उत्पादों के स्टॉल लगाए। शारदा स्वसहायता समूह ने मूर्तिकला के उत्पाद, बाँस के उत्पाद के स्टॉल लगाए। इन समूहों के उत्पादों में आम नागरिकों ने रुचि ली कार्यक्रम स्थल में इन उत्पादों का क्रय भी किया।इसी प्रकार मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ से सम्बंधित संजीवनी संस्थान ने लघु वनोपज सतावर, काली हल्दी, अडूसा, वन प्याज़ आदि अनेक उत्पादों का प्रदर्शन किया एवं नागरिकों को उनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर का आदिवासी क्षेत्र जड़ी बूटियों के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी, सीईओ ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना समेत समस्त अतिथियो ने स्टालों का अवलोकन किया एवं उनके उत्पादों एवं उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने समूह के सदस्यों से उनको होने वाली समस्याओं से अवगत हुई। आपने कहा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर निःसंकोच प्रशासन से सम्पर्क करे।


विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में आमजनो को ईवीएम और वीवीपीएटी से अवगत कराया गया

विश्व आदिवासी दिवस महोत्सव में आमजनो को ईवीएम और वीवीपीएटी से अवगत कराया गया


अनूपपुर 9 अगस्त 2018/ मतदान हर एक नागरिक का अधिकार है एवं कर्तव्य है। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मतदाताओं के संशय को दूर करने के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में ईवीएम के साथ वीवीपीएटी मशीन का भी प्रयोग किया जाएगा। इस मशीन में मतदाता ने जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उस आशय की रिपोर्ट वीवीपीएटी मशीन में उपलब्ध पर्ची में जो कि 7 सेकंड तक के लिए उपलब्ध रहेगी में देख सकेंगे। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के द्वारा उपस्थित नागरिकों के समक्ष ईवीएम और वीवीपीएटी मशीनो का प्रदर्शन किया गया।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें