| अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान |
| अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 |
जनसुनवाई में जनपद पंचायत अनूपपुर ग्राम सकोला पो बदरा निवासी शशी सोनी ने पुनः काम दिलाने के संबंध में,तह. पुष्पराजगढ़ ग्राम अल्होर पो. करपा निवासी शिवकुमार पिता श्री सुभाष प्रसाद ने पटवारी के द्वारा पट्टा न बनाये जाने के संबंध में, ग्राम बिचारपुर पो. लामाटोला निवासी कमलेश कुमार बैगा पिता डफली बैगा ने भृत्य के पद पर कार्यरत के संबंध में, डाकघर पटनाकला वार्ड क्रं 04 थाना चचाई तहसील निवासी वनमाली पिता तीरथ सिंह ने ग्राम पटनाकला, प.ह. पटनाकला, रानिमं. व तहसील अनूपपुर स्थित शासकीय आम निस्तार की भूमि खसरा क्रं. 472 से अतिमक्रमण हटाने हेतु। संबंध में अपर कलेक्टर डॉ आर.पी. तिवारी ने जनसुनवाई में उपस्थित संबधित अधिकारियों को आवश्यक निदान करने के निर्देश दियें साथ ही दूरभाष के माध्यम से भी मैदानी अमलों को निर्देशित किया। |
Tuesday, August 7, 2018
अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान
विश्व स्तपान सप्ताह के अंतर्गत तुलसी महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
| विश्व स्तपान सप्ताह के अंतर्गत तुलसी महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन |
| अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 |
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मंजूलता सिंह ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह 2018 के अंतर्गत शासकीय तुलसी महाविद्यालय में उन्मुखीकरण कार्यशाला क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्र्रम में परियोजना अधिकारी द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। कार्यशाला में पर्यवेक्षक श्रीमती निशाकरण सिंह ने बतया कि बच्चें या मॉं दानो में से कोई बिमार हो तो दोनो ही स्थिति में स्तन पान करा सकते है। शिशुओं में बीमारी की दर को कम करने के लिए स्तनपान एक प्रभावी हस्ताक्षेप है। कार्यशाला उपरान्त क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में 80 छात्र/छा़त्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पांच टीमें बनाई गई। जिसमें टीम डी ने प्रथम, टीम ए ने दवितीय, टीम बी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
|
ग्राम पंचायत फुनगा में स्वच्छता संवाद आज
| ग्राम पंचायत फुनगा में स्वच्छता संवाद आज |
| अनुपपुर | 07-अगस्त-2018 |
सुगढ़ अनूपपुर की परिकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए ग्राम पंचायत फुनगा में स्वच्छता संवाद आज 8 अगस्त को प्रातः 8 बजे से आयोजित किया जायेगा इस संवाद में जिलें को खुलें में शौच मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही गतिविधियों एवं नागरिकों से अपेक्षित सहायोग के संबध में विस्तरित चर्चा की जाएगी। इस जन संवाद में कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के नागरिक उपस्थित रहेगे।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


