| स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 36 जिलों में पुस्तकालयों का संचालन पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिये 3 करोड़ का प्रावधान |
| अनुपपुर | 28-जुलाई-2018 |
प्रदेश के 36 जिला मुख्यालयों में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा, भोपाल में मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय और स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी का भी संचालन किया जा रहा है। शासकीय पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिये इस वर्ष करीब 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन योजना में चयनित जिला पुस्तकालय, खण्डवा के उन्नयन के लिये 18 लाख 50 हजार रुपये और इंदौर के अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के उन्नयन के लिये करीब 22 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं। इसके साथ ही, जिला शिवपुरी के पुस्तकालय के लिये 13.14 लाख, शासकीय बरमेन्द्र पुस्तकालय, नागौद, जिला सतना के लिये 2 लाख 28 हजार, जिला पुस्तकालय, मण्डला के लिये करीब 22 लाख, केन्द्रीय पुस्तकालय, ग्वालियर के लिये 10 लाख, जबलपुर केन्द्रीय पुस्तकालय के लिये 42 लाख 71 हजार और शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय, रीवा के लिये 16 लाख 65 हजार रुपये मंजूर किये गये हैं। जिला पुस्तकालयों के उन्नयन के लिये प्रति पुस्तकालय 3 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।
मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय
भोपाल के मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय की गिनती सम्पन्न लायब्रेरी के रूप में होती है। इस पुस्तकालय का भवन सुंदर स्थापत्य-कला के लिये भी जाना जाता है। यह पुस्तकालय भोपाल के सेट्रल लायब्रेरी ग्राउंड में संचालित हो रही है। पुस्तकालय में सौर ऊर्जा से रोशनी के लिये सोलर पैनल लगाये जा रहे हैं। केन्द्रीय पुस्तकालय, भोपाल के शिक्षा मित्र क्लब द्वारा 8 बस्तियों में नि:शुल्क पुस्तकालय का संचालन निर्धन वर्ग के बच्चों के लिये किया जा रहा है। इस कार्य में 35 विद्यार्थियों का समूह मदद कर रहा है। स्कूल शिक्षा विभाग के केन्द्रीय पुस्तकालय भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और रीवा में केन्द्रीय पुस्तकालय संचालित किये जा रहे हैं।
स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा भोपाल के जीटीबी कॉम्पलेक्स में स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी संचालित की जा रही है। इस लायब्रेरी में करीब 1200 नये मेम्बर जोड़े गये हैं। इसके साथ ही 33 स्कूलों, महाविद्यालयों और कार्यालयों ने लायब्रेरी की संस्थागत सदस्यता ली है। लायब्रेरी को सम्पन्न बनाने के लिये करीब 4,200 नई किताबें, 820 नई फिल्में और 1800 पत्रिकाएँ शामिल की गई हैं। लायब्रेरी में हिन्दी किताबों का कलेक्शन भी शामिल किया गया है। स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी में लेखक से मिलिये कार्यक्रम भी नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। |
Saturday, July 28, 2018
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 36 जिलों में पुस्तकालयों का संचालन पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिये 3 करोड़ का प्रावधान
पुष्पराजगढ़ में ईवीएम एवं वीवीपीएटी से आमजनो को कराया जा रहा है अवगत
पुष्पराजगढ़ में ईवीएम एवं वीवीपीएटी से आमजनो को कराया जा रहा है अवगत
अनूपपुर 28 जुलाई 2018/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी के आदेश के पालन में पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है । एक मोबाइल वाहन के माध्यम से लोगो को क्षेत्र की जनता को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ साथ ईवीएम और उससे जुड़ी हुई नवीन वीवीपीएटी मशीन का प्रदर्शन नोडल अधिकारियो के माध्यम से किया जा रहा है । जागरूकता अभियान 23 जुलाई से 3 अगस्त तक कुल 12 दिवस तक चलेगा।
नायब तहसीलदार शशांक शेंडे ने बताया कि मतदाता जागरूकता वाहन 25 जुलाई को सोनियामार से वाहन प्रचार करते हुए हर्राटोला कोहका किरगी बघर्रा बाघामार बसनिया धरहरकला गढ़ीदादर सल्हारो पठैति पिपरहा उमनिया बेलगवां बहपुर गौरेला पगना खोलाइयाँ जाकर विस्तृत प्रचार प्रसार किया । 27 जुलाई को वाहन नागुला देवरीदादर विचारपुर पिपरहा बरटोला उफरीखुर्द मेडाखार करपा लमसरई सालार गोंदी सरईपतेरा बीजापुरी जरही घाटा लीलाटोला पहुंचा । इसी क्रम में 28 जुलाई को अचलपुर मंझगवा पटना शिवरीचंदास हवेली नौगाई धनपुरी नौगांवा भमरहा चंदनिया दुधमनिया लेधरा गोंदा गोंदी का कार्यक्रम निर्धारित है ।
श्री शशांक ने बताया कार्यक्रम अनुसार मतदाता जागरूकता वाहन 29 जुलाई को वाहन अमरकंटक क्षेत्र में मुंडाकोना से बोदा तक 23 ग्रामो में प्रचार करेगा ।30 जुलाई को वाहन कांकरिया से घाटा तक 23 ग्रामो में प्रचार करेगा । 31 जुलाई को वाहन पिपरखुटा से कछराटोला तक 23 ग्रामो में प्रचार करेगा । 1 अगस्त को वाहन लालपुर से पगारी तक 23 ग्रामो में प्रचार करेगा ।2 अगस्त को वाहन सरई से बड़ीतुम्मी तक 22 ग्रामो में प्रचार करेगा एवं 3 अगस्त को वाहन बड़ीतुम्मी से खमरौद तक 22 ग्रामो में प्रचार करेगा । तहसीलदार पुष्पराजगढ़ व सहा0निर्वा0रजि0अधिकारी पंकज नयन तिवारी द्वारा उक्त प्रचार कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में बीआरसी श्री हरप्रसाद तिवारी को नियुक्त किया गया है । जबकि प्रतिदिवस वाहन में नोडल अधिकारी के रूप में सुशील मिश्रा , रामप्रसाद बंजारा , आर एल बर्मन , अंकिता गौतम , आदेश कुमार गुप्ता, संजय गवले, शशि दीक्षित, मदन साहू, आशीष पद्माकर की नियुक्ति की गई है । जो प्रतिदिन क्षेत्र में वाहन से ईवीएम एवं वीवीपीएटी का प्रचार कर रहे हैं।
पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में काउन्सलिंग आज से प्रारम्भ
पॉलीटेकनिक महाविद्यालय में काउन्सलिंग आज से प्रारम्भ
अनूपपुर 28 जुलाई 2018/शासकीय पॉलीटेकनिक महाविद्यालय के प्राचार्य श्री एस के पाण्डेय ने बताया कि कम्प्यूटर साइंस इंजीनिएरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन ब्रांच की काउन्सलिंग आज 29 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है। प्रथम चरण की आनलाइन काउन्सलिंग 29 जुलाई से प्रारम्भ होकर 1 अगस्त तक चलेगी। 2 अगस्त को आवेदकों को 10:30 बजे संस्था पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आवश्यक कार्यवाही सम्पन्न करवाना होगा। छूटी हुई सीटों के लिए अगला चरण 3 अगस्त से 5 अगस्त तक एवं संस्था में उपस्थिति 6 अगस्त को इसी प्रकार अगला चरण 7 अगस्त से 9 अगस्त को एवं संस्थान में उपस्थिति 10 अगस्त को इसी प्रकार 11 अगस्त से 13 अगस्त एवं संस्थान में उपस्थिति 14 अगस्त तक दर्ज करानी होगी। अधिक जानकारी के लिए व्याख्याता श्री महेंद्र गुप्ता (मो नं- 9582429861) में सम्पर्क किया जा सकता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
