| समाचारों की विश्वसनीयता आज सबसे अधिक जरूरी - जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र |
| अनुपपुर | 22-जुलाई-2018 |
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रभाषा हिन्दी में समाचारों के प्रवाह का कार्य करने वाली संवाद समिति हिन्दुस्तान समाचार ने अपनी भूमिका से विश्वसनीयता अर्जित की है। आज समाचार की विश्वसनीयता को कायम रखना आवश्यक है। विशेषकर इलेक्ट्रानिक और सोशल मीडिया के दौर में यह और भी जरूरी हो गया है। डॉ. मिश्र आज यहाँ समन्वय भवन में मध्यप्रदेश विकास संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि वाट्सएप समूहों पर प्रमाणिक सूचनाओं का अभाव होता है। कुछ समय पहले भारत बंद के बारे में भी भ्रामक सूचनाएँ वायरल हुईं थीं। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिवेश में पत्रकारों पर प्रमाणिक समाचार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल के कुलपति श्री जगदीश उपासने, मध्यप्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविन्द्र कान्हेरे और अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रामदेव भारद्वाज, असंगठित कर्मकार मण्डल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, चेयरमेन हिन्दुस्तान समाचार समूह एवं राज्यसभा सदस्य श्री आर.के.सिन्हा और श्री मयंक चतुर्वेदी उपस्थित थे। |
Sunday, July 22, 2018
समाचारों की विश्वसनीयता आज सबसे अधिक जरूरी - जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र
भाप्रसे के 7 अधिकारियों की नई पद-स्थापना
| भाप्रसे के 7 अधिकारियों की नई पद-स्थापना |
| अनुपपुर | 22-जुलाई-2018 |
राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों की नयी पद-स्थापना आदेश जारी किया हैं। भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति से लौटने पर श्री अनुराग जैन को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है। प्रमुख सचिव संसदीय कार्य श्री अजीत केसरी को प्रमुख सचिव संसदीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसी प्रकार प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम (अतिरिक्त प्रभार) श्री मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम तथा सचिव जेल विभाग (अतिरिक्त प्रभार) श्री राजीव चन्द्र दुबे को सचिव जेल तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र तथा संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र एवं प्रबंध संचालक पाठ्य-पुस्तक निगम (अतिरिक्त प्रभार) श्री अनिल सुचारी को प्रबंध संचालक पाठ्य-पुस्तक निगम के पद पर पदस्थ किया है। अवकाश से लौटने पर श्रीमती आईरीन सिंथिया जे.पी. को संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र तथा पदेन उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। अपर कलेक्टर ग्वालियर श्री शिवराज सिंह वर्मा को अपर आयुक्त आबकारी ग्वालियर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री अजीत केसरी द्वारा प्रमुख सचिव अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री एस.एन. मिश्रा प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित-जाति कल्याण तथा संचालक आदिम-जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव अनुसूचित-जाति कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी प्रकार श्री मनु श्रीवास्तव द्वारा प्रमुख सचिव पशुपालन का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री के.सी. गुप्ता प्रमुख सचिव सहकारिता तथा पशुपालन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव पशुपालन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
एक अन्य आदेश अनुसार श्री संजय कुमार शुक्ला प्रबंध संचालक पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड जबलपुर एवं पदेन प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रमुख सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी-सह-आयुक्त नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा एवं प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।श्री श्रीमन शुक्ला संचालक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ प्रबंध संचालक राज्य भण्डार गृह निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। |
Saturday, July 21, 2018
आचार्य श्री का जीवन-दर्शन जन-कल्याण के लिए अमूल्य - मुख्यमंत्री श्री चौहान
| आचार्य श्री का जीवन-दर्शन जन-कल्याण के लिए अमूल्य - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 21-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश का विकास अगर वे अच्छा कर पा रहे हैं, तो उसमें आचार्य श्री की ही कृपा है। प्रदेश को और समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिये उनके आशीर्वाद की पुनरू जरूरत है। मुख्यमंत्री आज खजुराहो में जैन अतिशय क्षेत्र मंदिर प्रांगण में धर्मसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आचार्य श्री 108 विद्यासागर के दर्शन साक्षात रूप से कभी-कभी कर पाता हूँ पर उनके बताए रास्ते पर चलने का सदैव प्रयास करता हूँ। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री का जीवन दर्शन लोगों की भलाई और कल्याण के लिये अमूल्य हैं। श्री चौहान ने कहा कि आचार्य श्री की प्रेरणा से श्रमदान, वृक्षारोपण, गौ-सेवा से सार्थक जीवन के मूल्य को पाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने हाथ से बनाए जाने वाले वस्त्रों को पहनने से लोगों के लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा उपयुक्त बताते हुए कहा कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने हथकरघा उद्योग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बतायी। आचार्य श्री विद्यासागर ने आचार्य जीवदया सम्मान समारोह उनके सानिध्य में और चार्तुमास अवधि में करवाने की अनुमति के मुख्यमंत्री श्री चौहान के आग्रह पर आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री को सहर्ष आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने आचार्य श्री का पाद प्रच्छालन से अभिवादन किया। अतिशय क्षेत्र खजुराहो कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री विनोद जैन ने मुख्यमंत्री को प्रशस्ति-पत्र और हथकरघा से बने वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समाजसेवी श्रीमती सुशीला पाटनी ने श्रीमती साधना सिंह, राज्यमंत्री श्रीमती ललिता यादव और विधायक श्रीमती रेखा यादव को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सपत्निक आचार्य श्री विद्यासागर को श्रीफल भेंटकर उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...


