Friday, July 20, 2018

अनूपपुर के 173 मेधावी छात्रों को मिले लैप्टॉप क्रय हेतु 25 हज़ार रुपए संभाग स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना गया

अनूपपुर के 173 मेधावी छात्रों को मिले लैप्टॉप क्रय हेतु 25 हज़ार रुपए
संभाग स्तरीय कार्यक्रम शहडोल में मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना गया




अनूपपुर 20 जुलाई 2018/ शिक्षा का विकास सदैव अहसान की प्राथमिकता रहा है। आगामी पीढ़ी को शिक्षा के माध्यम से सशक्त कर प्रदेश को नयी ऊँचाइयों में ले जाने के लिए शासन हमेशा प्रयासरत है। इसी क्रम में मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन एवं अन्य छात्रों में अनुकरण की भावना लाने हेतु शासन द्वारा मेधावी छात्रों को लैप्टॉप क्रय हेतु राशि प्रदान की गयी है। उक्त प्रोत्साहन राशि का छात्रों के खातों में सीधा अंतरण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से किया।अनूपपुर ज़िले के 173 मेधावी छात्रों को लैप्टॉप क्रय हेतु 25 हज़ार रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
शहडोल संभाग़ के छात्रों समेत अनूपपुर ज़िले के प्रतिभाशाली छात्रों ने शहडोल में आयोजित संभाग स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के जबलपुर से दिए जा रहे उदबोधन को सुना। कार्यक्रम में उदबोधन के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था की गयी थी। संभाग स्तरीय कार्यक्रम में अनूपपुर से एपीसी श्री देवेश बघेल, श्री संजय मिश्रा, श्री श्रीनिवास तिवारी, श्री हफ़िज़ूद्दिन सिद्दीक़ी, श्रीमती माधुरी राठोर समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

मत्स्य बीज उत्पादन प्रारम्भ इच्छुक व्यक्ति करे सम्पर्क

मत्स्य बीज उत्पादन प्रारम्भ
इच्छुक व्यक्ति करे सम्पर्क





अनूपपुर 20 जुलाई/ सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री शिवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि पुष्पराजगढ़ के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र राजेंद्रग्राम में मत्स्य ज़ीरा उत्पादन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। जिन किसानो को शुद्ध कतला और मिक्स मत्स्य बीज प्राप्त करना हो, वे सहायक संचालक मत्स्य उद्योग कार्यालय अनूपपुर या राजेंद्रग्राम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में सम्पर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

बीते 24 घंटे में जिलें में 4.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

बीते 24 घंटे में जिलें में 4.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज


अनुपपुर 20 जुलाई 2018/अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 4.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 12.1, पुष्पराजगढ में 9.2 मिमी, बेनीबारी में 15.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें