| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री याग्निक को अर्पित की श्रद्धाँजलि |
| अनुपपुर | 16-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज इंदौर में वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय श्री कल्पेश याग्निक के साकेत नगर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय श्री याग्निक के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर श्रद्धाँजलि दी। श्री चौहान ने परिजनों को ढ़ाँढ़स बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि परिजनों को यह गहन दुरूख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, सांसद श्री प्रभात झा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री महेन्द्र हार्डिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी मौजूद थे। |
Monday, July 16, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्व. श्री याग्निक को अर्पित की श्रद्धाँजलि
कार्यालयो मे पदस्थ समस्त शासकीय सेवको की जानकारी विभाग प्रमुख 20 जुलाई तक करें प्रस्तुत
कार्यालयो मे पदस्थ समस्त शासकीय सेवको की जानकारी विभाग प्रमुख 20 जुलाई तक करें प्रस्तुत
अनूपपुर 16 जुलाई 2018/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2018 की तैयारी हेतु समस्त विभागों/कार्यालय में पदस्थ/कार्यरत शासकीय सेवकों का डाटाबेस निर्वाचन आयोग को उपलब्ध कराया जाना हैै। आपने आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी विभाग प्रमुखो को अपने कार्यालय मे पदस्थ समस्त शासकीय सेवको की सूचना प्रारूप के अनुरूप 20 जुलाई तक अनिवार्यतः जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।
गीता के होंठो को प्राप्त हुई बचपन की कोमलता राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई सर्जरी
सफलता की कहानी
गीता के होंठो को प्राप्त हुई बचपन की कोमलता
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई सर्जरी
गीता के होंठो को प्राप्त हुई बचपन की कोमलता
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुई सर्जरी
अनूपपुर 16 जुलाई 2018/ पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड के ग्राम नौगई की गीता सिंह को जन्मजात विकृति कटे-फटे होंठ से छुटकारा मिल गया है। गीता के माता-पिता इंद्रपाल सिंह, खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। यह गरीब परिवार कृषि मजदूरी से अपने व परिवार का जीवन-यापन करता था। उनकी बेटी गीता जन्मजात विकृति से ग्रस्त थी जिसे आर.बी.एस.के. डाॅ. के.पी. सिंह ने चिन्हांकित कर इलाज के लिये जिला स्तर पर रिफर किया था। जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. आर.पी. श्रीवास्तव द्वारा शासन की योजना के अनुसार रायपुर के ओम हाॅस्पिटल में भेजकर निःशुल्क क्लेफ्ट लिप सर्जरी कराई गई। आर.बी.एस.के. के जिला समन्वयक श्री जतिन भट्ट ने बताया कि योजना के तहत बच्ची का चयन कर आपरेशन किया गया था। निःशुल्क आॅपरेशन किये जाने के पश्चात् बच्ची स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी। आॅपरेशन से गीता का भविष्य एवं स्वास्थ्य दोनों ही अच्छा हो गया एवं उसे बचपन की कोमलता प्राप्त हो गयी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...


