Monday, July 16, 2018

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो के निराकरण मे दे संवेदनशीलता का परिचय - कलेक्टर आवेदनो का निराकरण समय से एवं समाधानकारक होना चाहिए

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणो के निराकरण मे दे संवेदनशीलता का परिचय - कलेक्टर
आवेदनो का निराकरण समय से एवं समाधानकारक होना चाहिए 


अनूपपुर 16 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि सीएम हेल्प लाइन मे प्राप्त आवेदनो का निराकरण समय से एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ करें। आवेदनो मे प्राप्त गंभीर समस्याओं जैसे मुआवजे की राशि का न मिलना, प्राकृतिक आपदाओं से संबन्धित गंभीर मुद्दों मे त्वरित कार्यवाही कर उनका निदान करना सुनिश्चित करे। आपने समाधान एक दिन के चिन्हित विषयो एवं 300 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों मे विशेष ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आपने कहा अगर समस्याएँ सिर्फ मांग हैं अथवा हितग्राही अपात्र है तो इस आशय की स्पष्ट टीप अंकित करे। अगर प्रकरण विचाराधीन है अथवा कार्यवाही प्रगतिरत है तो इस आशय मे संबन्धित अधिकारी द्वारा किए गए क्रियाकलापो एवं उनकी वर्तमान स्थित के बारे मे जानकारी देना अनिवार्य है। अगर कार्यवाही मुख्यालय स्तर से लंबित है तो विभाग के संबंधित अधिकारियों से नियमित रूप से संपर्क मे रहे। अगर कोई अन्य जानकारी विभाग द्वारा मांगी जाती है तो उन्हे शीघ्र अतिशीघ्र उपलब्ध कराये। सेवाओं का सही समय मे प्रदाय हर शासकीय सेवक का धर्म है इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता अस्वीकार्य है। लोक सेवा गारंटी अधिनियम मे चिन्हित सेवाओं के समय मे प्रदान न करने पर सभी संबंधितों पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। ऐसे मामलों मे हुई लापरवाही पर अधिकारी किसी भी प्रकार की उदारता की अपेक्षा न करे। सेवाओं की प्राप्ति हर हितग्राही का अधिकार और शासकीय सेवक का कर्तव्य है। इसके पालन मे किसी भी प्रकार की विसंगति आने पर संबन्धित कठोर दंड का भागी होगा। 

एमडीएम, आंगनवाड़ी हेतु खाद्यान्न की उपलब्धता करें सुनिश्चित - कलेक्टर अनुग्रह पी

एमडीएम, आंगनवाड़ी हेतु खाद्यान्न की उपलब्धता करें सुनिश्चित - कलेक्टर अनुग्रह पी
कोई भी पात्र संबल योजना के हितलाभ से नहीं रहना चाहिए वंचित


अनूपपुर 16 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने एमडीएम एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों मे  सांझा चूल्हा के संचालन हेतु स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों मे खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ज़िला खाद्य अधिकारी, सहकारी समिति, आईसीडीएस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आपने संबन्धित अधिकारियों को खाने की गुणवत्ता के स्तर के साथ एमडीएम एवं सांझा चूल्हा के संचालन की नियमितता पर भी कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा है। उक्त निर्देश श्रीमती अनुग्रह पी ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे दिये। कलेक्टर ने ऐसे एसएचजी जो खाने की गुणवत्ता एवं नियमितता मे लापरवाही कर रहे है, उन पर कड़ी कार्यवाही करने के संबन्धित एसडीएम को निर्देश दिये हैं। श्रीमती अनुग्रह पी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि  छात्रों के जाति प्रमाण पत्र,  आधार अप्डेशन न होने अथवा हितग्राही प्रोफ़ाइल पंजीयन के कारण  विद्यालयों के  प्रवेश मे किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विभागीय कार्यवाहियों को विद्यालय प्रवेश की प्रक्रिया से जोड़े जाने पर संबन्धित संस्था प्रमुख के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी। विगत दिनो कृषको को खाद की प्राप्ति मे हो रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने कृषि विभाग , सहकारी समिति के अधिकारियों को खाद बीज की उचित मात्रा मे उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ विशेष शिविरों के माध्यम से कृषको को खाद बीज उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। श्रीमती अनुग्रह पी ने खाद्य विभाग एवं जनपद सीईओ को आपसी सामंजस्य के साथ कार्य कर हितग्राहियों को खाद्यान्न पर्चियों की उपलब्धता मे आने वाली समस्त तकनीकी औपचारिकताओं की पूर्ति करने हेतु निर्देशित किया है। आपने कहा ज़िला स्तर पर खाद्यान्न पर्ची के आवंटन हेतु कोई भी कार्यवाही लंबित नहीं होनी चाहिए। श्रीमती अनुग्रह पी ने संबल योजना के द्वारा हितलाभ वितरण की विस्तृत समीक्षा की। आपने संबन्धित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कोई भी पात्र हितग्राही हितलाभ से वंचित न हो। आपने संबन्धित सीईओ जनपद एवं सीएमओ को अपने अधिकार क्षेत्र मे सुछ्म परीक्षण कर इस हेतु प्रयास करने को कहा है कि कोई भी पात्र पंजीयन से वचित न रह गया हो। सभी बैगा परिवारों की महिला मुखिया को कुपोषण मुक्ति हेतु प्रदान किए जाने वाले आहार अनुदान  के प्रदाय हेतु समस्त औपचारिकताए पूर्ण करने हेतु कलेक्टर ने निर्देशित किया। आपने नरेगा कार्यो की मजदूरी भुगतान, नगरपालिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वच्छता बनाए रखने एवं शहर के अपशिष्ट प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की। समस्त नगरपालिका अधिकारियों से आपने शहर की स्वच्छता की स्थिति मे सुधार के लिए क्या आवश्यकताएँ है और सुधार हेतु क्या पहल की जा सकती है इस आशय की जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक मे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आर पी तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ बालागुरु के समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 जुलाई को अनूपपुर मे करेंगे जनसंवाद

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 जुलाई को अनूपपुर मे करेंगे जनसंवाद


अनूपपुर 16 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 31 जुलाई को अनूपपुर भ्रमण मे आएंगे और नागरिकों से जनसंवाद करेगे। आपने बताया कि श्री चौहान पुष्पराजगढ़ से अनूपपुर ज़िले मे जनसंवाद प्रारम्भ करेंगे इसके पश्चात अनूपपुर एवं कोतमा मे जनसंवाद के पश्चात जैतपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें