| मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजनान्तर्गत विद्यार्थी मध्यप्रदेश का निवासी हो तथा विद्यार्थी के पिता/पालक की आय 6 लाख रूपये से कम हो। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं की परीक्षा में शैक्षणिक सत्र 2018-19 से सीबीएसई/आईएससीएसआई द्वारा आयोजित बारहवीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालो छात्रों को योजना का लाभ प्राप्त होगा।
जिन्होंने वर्ष 2018 से पूर्व भी बारहवीं की परीक्षाओं में निर्धारित अंक प्राप्त किये हैं। शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश प्राप्त करते हैं के लिये भी इस योजना में पात्र होंगे। विस्तृत जानकारी के लिये प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय से संपर्क किया जा सकता है। |
Sunday, July 15, 2018
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना
पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी
| पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध गोष्ठी |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
अपराध गोष्ठी के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट के दिशा निर्देशों का पालन करेंगें एवं संमंस/वारंट की तामीली पर विशेष ध्यान देगे। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखतें हुये उनकी विडियों रिकार्डिंग करेंगें व अपने थाना क्षेत्र में शाम से मध्य रात्रि तक वाहन चेकिंग लगाएगें प्रतिदिन अपने कस्बे में पैदल मार्च करने, शराब पीकर,बिना हेलमेट एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही, अवैध शराब बिक्री, सट्टा, जुआ एवं गांजा/पशु तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही करें। इसके अलावा गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्यवाही कर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करेंगें एवं बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों को रोकने हेतु समुचित सुरक्षा व्यवस्था जिसके अंतर्गत स्कूलों की चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में चालू करवायें एवं रात्रि गश्त नियमित रूप करेंगें। इसके अलावा स्कूलों एवं कालेजों में प्रबंधकों द्वारा कैम्पस के आस पास सीसीटीवी एवं बसों में महिला कन्डेक्टर सुनिश्चित करने, एवं बरसात के समय में नदी नालों के नजदीक न जाने हेतु निवेदन किया गया। अपराध गोष्ठी में तीनो अनुभागों के एसडीएम, अनुविभागीय अधिकारी (पु) अनूपपुर श्री उमेश गर्ग, अनुविभागीय अधिकारी (पु),कोतमा श्री एसएन प्रसाद, पुष्पराजगढ़ श्री मलखान सिंह, रक्षित निरीक्षक कमलेश परस्ते,निज सचिव एन एस ठाकुर, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहें। |
वृक्षारोपण और पानी की बचत समय की माँग - राज्यपाल श्रीमती पटेल
| वृक्षारोपण और पानी की बचत समय की माँग - राज्यपाल श्रीमती पटेल |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि प्रकृति और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने के लिए जन-सहयोग और संवेदनशीलता से प्रयास करने होंगे। मौसम में बदलाव को देखकर यह चिंता होने लगी है कि 100 साल बाद विश्व का क्या होगा। इसलिए पौधा-रोपण करना और पानी की बचत करना समय की माँग है। जब तक हम पेड़-पौधे नहीं लगायेगें, तब तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पायेंगे। पेड़ों की कमी तथा हरियाली नहीं होने के कारण रंग-बिरंगे पक्षियों का दिखना भी कम हो गया है। हमें आने वाली पीढ़ी को इन समस्याओं से बचाने के लिए अभी से प्रयास प्रारंभ करने होंगे। राज्यपाल जन-परिषद् संस्था के 29वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं। राज्यपाल ने कार्यक्रम में संस्था की ओर से साहित्यकारों, समाजसेवियों, पत्रकारों और कलाकारों को शाल और प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि साहित्यकारों, समाजसेवियों और विद्वानों को देश के कोने- कोने में नैतिकता, देशभक्ति और राष्ट्रीय बोध का संदेश पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि महिलाएँ आज कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, हमें उन्हें पूरा सहयोग करना चाहिए। इससे उनमें आत्म-विश्वास बढ़ेगा। जब महिलाएँ आगे बढ़ेंगी, तब ही देश आगे बढ़ेगा। राज्यपाल ने कार्यक्रम में इतिहास पुन:पुन: पुस्तक का विमोचन किया। संस्था के अध्यक्ष, पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री एन.के.त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री ऋषि कुमार शुक्ला, संस्था के उपाध्यक्ष और महानिदेशक (होमगार्ड) श्री महान भारत सागर, श्री डी.पी.खन्ना, पूर्व मेजर जनरल श्री पी.एन. त्रिपाठी, श्री अनिल सक्सेना, श्री जी.पी श्रीवास्तव और श्री संजीव श्रीवास्तव तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

