| प्रशासन का दिल और अंतरआत्मा हैं शासकीय कर्मचारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| शासकीय कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री का सम्मान एवं आभार |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय कर्मचारी प्रशासन का दिल, अंतर्रात्मा और दोनों हाथ हैं। सरकार द्वारा कर्मचारियों के हितों के लिये निरंतर कार्य किये गये हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को अपने परिवार की तरह ही समझा है। भविष्य में भी निरंतर कर्मचारियों के कल्याण के कार्य किये जायेंगे। शासकीय कर्मचारी और सरकार मिलकर प्रदेश को समृद्ध और विकसित बनायेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान शनिवार को उज्जैन में प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा सम्मान एवं आभार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के विभिन्न 45 संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का शासकीय कर्मचारियों को सातवाँ वेतनमान दिये जाने, केन्द्रीय कर्मचारियों के समान महँगाई भत्ता, अध्यापक संवर्ग को शिक्षा विभाग में सम्मिलित करने तथा सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष किये जाने पर आभार व्यक्त किया है। मध्यप्रदेश शासकीय तृतीय वर्ग कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी वर्गों का समान रूप से ध्यान रखा है और उनके हितों की रक्षा की है। मुख्यमंत्री द्वारा आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये भी कारगर कदम उठाये गये हैं। |
Sunday, July 15, 2018
प्रशासन का दिल और अंतरआत्मा हैं शासकीय कर्मचारी - मुख्यमंत्री श्री चौहान
मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
| मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने चैक रिपब्लिक में आयोजित 28वीं मीटिंग ऑफ शूटिंग होप्स कॉम्पटीशन के 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर मेन इवेंट में 1200 अंकों के विरुद्ध 1173 अंक अर्जित कर नया नेशनल रिकार्ड बनाया है। उन्होंने क्लालिफिकेशन राउण्ड में पिछले नेशनल रिकॉर्ड 1166 से 7 अंक अधिक अर्जित कर यह नया रिकॉर्ड बनाया। टॉप 8 खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर चौथे स्थान पर रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हासिल इस उपलब्धि के लिये ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस है। सर्व-सुविधायुक्त अकादमी में खिलाड़ियों को न सिर्फ प्रशिक्षित किया जाता है, बल्कि मानसिक तौर पर भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन के लिये तैयार किया जाता है। संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस.एन. थाउसेन ने कहा कि खेल मंत्री के प्रयासों से प्रदेश के खिलाड़ियों को विश्व-स्तरीय शूटिंग अकादमी के माध्यम से आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ ही उच्च-स्तरीय प्रशिक्षण का लाभ मिल रहा है, जिससे हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय-स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2015 में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में प्रवेश लेकर रायफल शूटिंग खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रहे खरगोन जिले के निवासी ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने अभी तक तीन राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित छह पदक अर्जित किये हैं। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने चैक रिपब्लिक से पूर्व जर्मनी के शूल में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जूनियर वर्ल्ड चैम्पियनशिप में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्य प्रताप सिंह शूटिंग अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सुश्री सुमा शिरूर, सहायक प्रशिक्षक सुश्री सुनीता लाखन एवं श्री वैभव शर्मा से राइफल शूटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। |
हाउसिंग बोर्ड की अनसोल्ड प्रापर्टी के मूल्यों का हर तीन साल में होगा युक्तियुक्तकरण
| हाउसिंग बोर्ड की अनसोल्ड प्रापर्टी के मूल्यों का हर तीन साल में होगा युक्तियुक्तकरण |
| बोर्ड के अध्यक्ष श्री मोघे की मौजूदगी में हुई संचालक मण्डल की बैठक |
| अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी मोघे की अध्यक्षता में शुक्रवार को मुख्यालय में संचालक मण्डल की 244वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अशासकीय सदस्य श्रीमती मीना पटेल, नगर एवं ग्राम निवेश आयुक्त श्री राहुल जैन और वित्त विभाग तथा नगरीय विकास विभाग के उप सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता शामिल हुए। बैठक की कार्यवाही का संचालन हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त श्री रवीन्द्र सिंह ने किया।
संचालक मण्डल की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार बोर्ड की अनसोल्ड प्रापर्टी के मूल्यों का युक्तियुक्तकरण करने की 5 साल की अवधि को घटाकर 3 साल कर दिया गया है। मण्डल के पेंशनर्स को एक जुलाई, 2018 से 3 प्रतिशत महँगाई राहत भत्ता स्वीकृत किया गया है। इस तरह पेंशनरों का महँगाई राहत भत्ता अब 136 प्रतिशत से बढ़कर 139 प्रतिशत होगा। संचालक मण्डल ने बोर्ड की सम्पत्ति ऑफर के माध्यम से खरीदने वाले हितग्राहियों को पूर्ण मूल्य के भुगतान के लिये पूर्व में दी गई 4 किश्तों की सुविधा को बढ़ाकर 12 किश्त करने का निर्णय पारित किया। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

