Wednesday, July 4, 2018

15 जुलाई के वृक्षारोपण महाभियान हेतु किया गया जागरूक

15 जुलाई के वृक्षारोपण महाभियान हेतु किया गया जागरूक


अनूपपुर 4 जुलाई 2018/  अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में माँ नर्मदा तट के ग्राम(चंदन घाट) कछराटोला में 15 जुलाई वृक्षारोपण के सम्बंध में नर्मदा सेवा समिति एवं प्रस्फुटन समितियों की जागरूकता चौपाल आयोजित की गई।।चौपाल मे वृक्षारोपण महाभियान के पंजीकरण, विभागों को दिए जाने वाले सहयोग,मूख्यमंत्री मजदूर कल्याण (संबल)योजना,स्वक्ष भारत अभियान, नर्मदा सेवा मिशन के कार्यों के सम्बंध में चर्चा की गई ।। माँ नर्मदा के तट पर सांकेतिक वृक्षारोपण एवं नर्मदाष्टक का वाचन कर माँ नर्मदा का पूजन भी किया गया।।

सफलता की कहानी सहाना का सहारा बनी संबल योजना

सफलता की कहानी
सहाना का सहारा बनी संबल योजना



अनूपपुर 4 जुलाई 2018/ निरंतर आगे बढ़ते रहना ही जीवन है। समस्याओं का सामना कर प्रगति पथ पर बढ़ना मनुष्य की स्वाभाविक वृत्ति है। समस्याएँ अगर विकट हों तो उनका सामना करना इन पंक्तियों के शब्दो जितना आसान नहीं होता है। ऐसी परिस्थितियों मे सही साथ मिल जाए, संबल मिल जाए तो इन परेशानियों, समस्याओं से निकलकर सतत विकास के पथ पर चल  पाना संभव हो पाता है। जब नियति ने अनूपपुर मे निवासरत सहाना बेगम की कठिन परीक्षा ली तब उन्हे  संबल मिला मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल) से। सहाना  बेगम के पति जमील खान जो की घरों के निर्माण का कार्य करते थे। कुछ समय पहले कार्य के दौरान दुर्घटना मे उनकी मृत्यु हो गयी। घर की आजीविका के स्तम्भ के चले जाने पर सहाना असहाय सा महसूस कर रही थी। तभी नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा सहाना बेगम को बताया गया आपकी समस्या का समाधान तो हम नहीं कर सकते परंतु समस्या से उबर कर आगे बढ़ते रहने के लिए शासन द्वारा क्रियान्वित जनकल्याण योजना के सहयोग से आप अपनी एवं परिवार की आजीविका की सुरक्षा अवश्य कर सकती हैं। नगरपालिका द्वारा सहाना बेगम को तुरंत अन्त्येष्टि राशि 5000 रुपये प्रदान की गयी। इसके पश्चात सहाना बेगम को 4 लाख रुपये अनुग्रह राशि भी प्रदान की गयी है। सहाना अब इस राशि का उपयोग  कृषि और किसी छोटे व्यवसाय मे करना चाहती हैं ताकि वह पहले की तरह आत्मनिर्भर बनी रहें। सहाना बेगम ने मध्यप्रदेश शासन की इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है। 

प्रमुख सचिव श्री वीएल कांताराव स्वरोजगार योजनाओ की आज करेंगे समीक्षा

प्रमुख सचिव श्री वीएल कांताराव स्वरोजगार योजनाओ की आज करेंगे समीक्षा



अनूपपुर 4 जुलाई 2018/  कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया है कि प्रमुख सचिव सुछ्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग श्री वी एल कांताराव आज 5 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभागार मे स्वरोजगार योजनाओ की प्रगति की समीक्षा करेंगे। श्रीमती अनुग्रह पी ने समस्त रोजगार मूलक विभागों के अधिकारियों एवं ज़िला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड के सदस्यों को संबन्धित योजनाओं की वस्तु स्थिति की पूरी जानकारी के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे निर्धारित समय शाम 4 बजे उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं। आपने बताया कि श्री राव निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र कदमटोला का भ्रमण करेंगे । इसके पश्चात आप ज़िला स्तरीय उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक मे स्वरोजगार योजनाओ की प्रगति एवं 4 अगस्त को भोपाल मे प्रस्तावित स्वरोजगार सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। श्री राव 6 जुलाई को शहडोल एवं 7 जुलाई को उमरिया के भ्रमण मे रहेंगे। भ्रमण के दौरान आप शहडोल एवं उमरिया मे ज़िला स्तरीय उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक मे शामिल होंगे साथ ही औद्योगिक क्षेत्र नरसरहा (शहडोल) एवं बड़वार औद्योगिक क्षेत्र (उमरिया) का भ्रमण करेंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें