Sunday, July 1, 2018

संविधान के अनुरूपविकास के लिये बेहतर विधि शिक्षाकी व्यापकता जरूरी : प्रधान न्यायाधीश श्री मिश्रा

संविधान के अनुरूपविकास के लिये बेहतर विधि शिक्षाकी व्यापकता जरूरी : प्रधान न्यायाधीश श्री मिश्रा 
सुप्रीम कोर्ट तक फास्टट्रे कन्यायालय स्थापित हों : मुख्यमंत्री श्री चौहान, जबलपुर में धर्मशास्त्र नेशनल लॉ विश्वविद्यालय का शुभारंभ और भवन का शिलान्या ससमारोह 
अनुपपुर | 01-जुलाई-2018
 
    भारत के प्रधान न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री दीपक मिश्रा ने कहा है कि सुदृढ़ लोकतंत्र, सुशासन और कानून सम्मत शासन व्यवस्था के लिये शिक्षा आवश्यक है। देश में संविधान के अनुरूप विकास हेतु कानून की बेहतर शिक्षा को व्यापक स्वरूप दिया जाना चाहिए। श्री मिश्रा जबलपुर में धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भवन के शिलान्यास और विश्वविद्यालय के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे।
    प्रधान न्यायाधीश श्री मिश्रा ने न्यायपालिका की भूमिका पर कहा कि संसद-विधानसभा, कार्यपालिका कानून बनाती हैं।  न्यायपालिका कानून की उचित व्याख्या कर न्याय प्रदान करती है।  न्याय का महत्वपूर्ण कार्य विद्वान वकीलों के सहयोग से ही संभव हो पाता है। कानून के उचित और न्यायसंगत क्रियान्वयन में वकीलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और अच्छे वकील लॉ स्कूल बनाते हैं।  इसलिये लॉ स्कूल, लॉ विश्वविद्यालयों की अहम भूमिका है।  विद्वान वकीलों के माध्यम से ही निष्पक्ष और सुलभ न्याय मिलता है।
    प्रधान न्यायाधीश श्री मिश्रा ने विधि विश्वविद्यालय के छात्रों से कहा कि वे निष्ठा, समर्पण और विश्वास के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। विगत वर्षों में अनेक नये तथ्य और अवधारणायें विधि के क्षेत्र में आयी हैं।  विधि शिक्षा में इनको शामिल किया जाना चाहिये। विधि शिक्षा और न्यायालयीन व्यवस्था में अनुशासन परिलक्षित होना जरूरी है।
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कानून का ज्ञान, न्याय को त्वरित और सुलभ बनाता है।  उन्होंने अपेक्षा की कि दुराचारियों को शीघ्र दण्डित करने सुप्रीम कोर्ट तक फास्ट ट्रैक न्यायालय स्थापित होने चाहिये। श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना से अधिवक्ताओं, नागरिकों और राज्य सरकार का संकल्प पूरा हो रहा है।  अब देश में जबलपुर की पहचान संस्कारधानी के साथ न्यायधानी के रूप में भी स्थापित होगी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडि़त मानवता को सेवा और त्वरित न्याय की आवश्यकता होती है। हमारे न्यायालयों ने इस दिशा में तेजी से प्रयास किये हैं। उन्होंने मंदसौर में गत दिनों हुई शर्मनाक घटना का दुरूख के साथ उल्लेख करते हुए कहा कि बालिका से बलात्कार करने वाले अपराधियों को फास्ट ट्रैक न्यायालयों के माध्यम से शीघ्र ही कठोर दण्ड मिलना चाहिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए समय-समय पर जरूरी मदद करती रहेगी।  धन की कभी कोई कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय से निश्चित रूप से संस्कारित, ईमानदार, चरित्रवान छात्र अध्ययन पूरा करेंगे और न्याय का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा सरकार का कार्य आम जन को न्याय दिलाना भी है।
    केन्द्रीय विधि एवं कानून मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जबलपुर संस्कारधानी में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की स्थापना गौरव की बात है। भारत दुनिया में एक सशक्त देश बनकर उभर रहा है। यहाँ सूचना प्रौद्योगिकी और कानून के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हो रहे हैं। श्री प्रसाद ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में टेली-लॉ की व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट में जजों के रिक्त पदों की पूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों में से 122 करोड़ व्यक्ति आधार से जुड़े हैं और 121 करोड़ मोबाइलधारक हैं। तकनीकी और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनता के हाथ में गुड गवर्नेंस आना चाहिये। मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में बाहर निकालना बहुत बड़ी उपलब्धि है।  इसके लिये उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना की।
    मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री हेमन्त गुप्ता ने कहा कि जबलपुर में नेशनल लॉ विश्वविद्यालय की स्थापना न्यायोचित है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का आभार माना कि उनके प्रयास से लॉ विश्वविद्यालय की स्थापना बिना किसी रूकावट के जल्दी संभव हो सकी है।
    विश्वविद्यालय भवन के भूमि-पूजन समारोह के बाद अतिथियों ने भारतरत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर दूरसंचार प्रशिक्षण संस्थान में धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की वेबसाइट का लोकार्पण किया। स्वागत भाषण नेशनल लॉ विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति प्रोफेसर बलराज चौहान ने दिया। आभार प्रदर्शन मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री आर.एस. झा ने किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री जस्टिस हेमंत गुप्ता एवं पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री जस्टिस राजेन्द्र मेनन एवं महाधिवक्ता श्री पुरूषेन्द्र कौरव भी मौजूद थे। 

किसानों की खुशहाली के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध : श्री तोमर

किसानों की खुशहाली के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध : श्री तोमर 
रतनगढ़ पर बांध बनाकर पिछोर और डबरा क्षेत्र में नई हरित क्रांति लाएंगे : डॉ. मिश्र 
अनुपपुर | 01-जुलाई-2018
 
    केन्द्रीय पंचायत-राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा किसानों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की खुशहाली के लिये केन्द्र व राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। श्री तोमर आज ग्वालियर जिले की जीवनदायनी कही जाने वाली हरसी कमाण्ड नहरों के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के जल संसाधन तथा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार सिंध नदी पर रतनगढ़ माता मंदिर के समीप बांध बनाकर डबरा तथा पिछोर क्षेत्र में नई हरित क्रांति लाएगी। हरसी परियोजना के तहत नहरों के जीर्णोद्धार के लिये सरकार ने 55 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। आज केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर तथा जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा पिछोर के समीप स्थित नहर पर जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया।
    श्री तोमर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हैक्टेयर से बढ़कर लगभग 45 लाख हैक्टेयर हो गया है। सिंचाई का रकबा 60 लाख हैक्टेयर तक पहुँचाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रतनगढ़ के समीप नया बांध बनने से इस क्षेत्र के किसानों में खुशहाली आयेगी।
    जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि एक साल के भीतर रतनगढ़ माता बांध बनाकर उसका पानी पिछोर तथा डबरा तक लेकर आएंगे। इससे इस क्षेत्र के गाँव-गाँव में नई हरित क्रांति आएगी। कार्यक्रम को विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह और श्री वीरेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया। 
फूड क्रॉफ्ट संस्थान युवाओं के रोजगार सृजन का नया केन्द्र बनेगा 
उद्योग मंत्री श्री शुक्ल द्वारा फूड क्रॉफ्ट संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश सुविधा का शुभारंभ 
अनुपपुर | 01-जुलाई-2018
 
    उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल्ने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां की ऐतिहासिक धरोहरें रमणीय, प्राकृतिक स्थल, नेशनल पार्क, टाइगर सफारी तथा मंदिर पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। फूड क्रॉफ्ट संस्थान से प्रशिक्षित युवाओं को पर्यटन में बेहतर रोजगार मिलेगा। फूड क्रॉफ्ट संस्थान को युवाओं के रोजगार सृजन का नया केन्द्र बनायें। श्री शुक्ल आज रीवा में फूड क्रॉफ्ट संस्थान सहित प्रदेश के अन्य फूड क्रॉफ्ट संस्थानों में प्रवेश की ऑनलाइन सुविधा का शुभारंभ कर रहे थे। अब कोई भी पात्र युवा घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करके फूड क्रॉफ्ट संस्थान में प्रवेश लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। उद्योग मंत्री ने संस्थान का भ्रमण कर प्रशिक्षण गतिविधियों तथा प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी भी ली।
    उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा रीवा सहित प्रदेश के पांच स्थानों में फूड क्राफ्ट संचालित किये जा रहे हैं। इनमें होटल व्यवसाय तथा पर्यटन से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण किया जाता है। रीवा में संचालित फूड क्रॉफ्ट संस्थान में हर वर्ष एक हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर शत-प्रतिशत रोजगार दिया जा रहा है।
    बताया गया कि पर्यटन बोर्ड द्वारा फूड क्रॉफ्ट संस्थान का संचालन किया जा रहा है। इसमें चार ट्रेडों में छरू माह का डिप्लोमा कोर्स संचालित है। जिसमें हर वर्ष चार सौ युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के हुनर से रोजगार तक कार्यक्रम के तहत ये प्रशिक्षण किये जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें