Thursday, June 21, 2018

किसान हित में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपनी हड़ताल वापस लें

किसान हित में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपनी हड़ताल वापस लें 
किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने की अपील 
अनुपपुर | 21-जून-2018
 
    किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ से किसानों के हितों को देखते हुए हड़ताल वापस लेने की अपील की है। किसान कल्याण मंत्री श्री बिसेन ने कहा कि प्रदेश में खरीफ सीजन में किसानों द्वारा बोवनी का काम तेजी से किया जा रहा है। राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा के लिये खाद, बीज के व्यापक इंतजाम किये हुए हैं।
    इन स्थितियों को देखते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की सेवाएँ प्रदेश और किसानों के हित में ज्यादा जरूरी है। कृषि मंत्री श्री बिसेन ने संघ के पदाधिकारियों से भी हड़ताल समाप्त करने में आवश्यक सहयोग करने का आग्रह किया है।

पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा के सचिव को जिपं. सीईओ ने किया पद से पृथक

पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा के सचिव को जिपं. सीईओ ने किया पद से पृथक 

अनुपपुर | 21-जून-2018
 
    जिला पंचायत अनूपपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत बोदा के सचिव श्री कैलाश सिंह को लक्ष्य अनुरूप स्वच्छ भारत के अभियान के तहत् शौचालय, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण व मनरेगा के तहत् चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति शून्य पाये जाने पर कार्यो कें प्रति निर्देश के पश्चात् भी रूचि नही लेने पर तथा कार्यो की जॉच करा कर प्राप्त प्रतिवेदन में पंचायत के कार्यो में व्यापक लापरवाही व वित्तीय अनियमितता करने के आरोप प्रमाणित व सिद्ध पाये जाने पर मप्र पंचायत सेवा (आचरण)  नियम 1988 व म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 एवं मप्र राजपत्र (असाधारण) 09 अगस्त 2017 के नियम 7 कंडिका 2 (क)(ख), 3 (क) के अंतर्गत श्री कैलाश सिंह, सचिव, ग्राम पंचायत बोदा, जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ को पद से पृथक करने की कार्यवाही की है।

21 जून को दर्ज की गई 0.4 मिलीमीटर औसत वर्षा

21 जून को दर्ज की गई 0.4 मिलीमीटर औसत वर्षा 
अनुपपुर | 21-जून-2018
    अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे में 21 जून को 0.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान वर्षामापी केन्द्र अमरकंटक में 3.0 मिलीमिटर वर्षा दर्ज की गई है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें