Friday, June 15, 2018

आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को

आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन 19 जून को 
 
अनुपपुर | 15-जून-2018
 
    जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु 19 जून को शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में कौशल एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े उद्योग, शासकीय अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु काउसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
    जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार पंचायत-2018 मेला में जिला व्यागपार एवं उद्योग केन्द्री, अजीविका मिशन, आदिवासी वित्तल विकास निगम, जिला अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, घुमक्काड़/अर्द्धघुमक्कड़ विभाग, हथकरघा ग्राम उद्योग विभाग, खादीग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं आवेदन पत्र प्राप्त किये जावेगें। रोजगार मेले में जिले के समस्त विकास खण्डों में विगत दिवसों में आयोजित स्वरोजगार सम्मेलनों में प्राप्त आवेदनों पर भी विचार किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जिलें के युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर मेले से लाभ प्राप्त करें।  

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 जुलाई को

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 जुलाई को 
 
अनुपपुर | 15-जून-2018
 
     राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों, तालुका, श्रम और कुटुम्ब न्यायालयों में 14 जुलाई 2018 को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जाएगी। लोक अदालत में लम्बित प्रकरण अपराधिक, शमनीय, पराक्राम्य अधिनियम के तहत बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति दावा प्रकरण, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल कर, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण, सेवा निवृत्त संबंधी, राजस्व और दीवानी आदि मामलों की सुनवाई होगी।
    न्यायालय में लम्बित एवं मुकदमेबाजी के पूर्व (प्री-लिटिगेशन) प्रकरण का समाधान आपसी सहमति से लोक अदालत में करवाने के इच्छुक पक्षकार न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर अपना मामला लोक अदालत में रखे जाने की सहमति दे सकते हैं। न्यायालयों में 14 जुलाई को आयोजित की जा रही राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी, अपराधिक और शमनीय मामलों सहित सभी प्रकार के ऐसे मामले रखे जायेंगे, जिनमें पक्षकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रकरणों का निराकरण कराने का प्रयास कर सकेंगे।

कचरे का पृथक्कीकरण का दिया संदेश

कचरे का पृथक्कीकरण का दिया संदेश 
 
अनुपपुर | 15-जून-2018
 
  
     शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत नगर पालिका परिषद्, अनूपपुर में स्वच्छता की टीम एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कचरे का पृथक्कीकरण का आयोजन किया गया। स्वच्छता की टीम के द्वारा सभी आंगनबाडी कार्य कर्ताओं को बताया गया कि दो अलग-अलग डस्टबीन का उपयोग करें साथ ही गीले एवं सूखे कचरे की पृथक व्यवस्था को बनाये रखे। स्वच्छता की टीम के द्वारा वार्डों में जाकर कचरे के पृथक्कीरण के बारे में जनमानस तक पम्पलेट, बैनर, होर्डिंग के माध्यम से संदेश पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही कचरे के पृथक्कीकरण से आशय है कि घर में 02 डस्टबीन का उपयोग करें, जिसमें सूखे कचरे डस्टबीन का रंग नीला जिसमें प्लास्टिक, रैपर, पॉलिथिन, कांच आदि रखें तथा नीले कचरे डस्टबीन का रंग हरा, जिसमें सब्जियों, पत्तियां एवं खाद्य पदार्थ रखें। नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे कचरा वाहन में ही कचरा डालें, जिससे अपने आस-पास की सफाई बरकरार रहे तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में निकाय का सहयोग। इस अवसर पर नगर पालिका के अध्यक्ष महोदय श्री राम खेलावन राठौर जी व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आशीष शर्मा, नोडल अधिकारी सुश्री शिविका श्रीवास्तव एवं स्वच्छता निरीक्षक   श्री डी. एन. मिश्रा, श्री ब्रजेष मिश्रा एवं संस्था के प्रभारी नीरज पुरोहित, शंकर सिंह उपस्थित रहे। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें