| कृषि उपज मंडियों में किसानों के लिये है रियायती दर पर भोजन थाली की सुविधा |
| अनुपपुर | 04-जून-2018 |
प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में फसल बेचने आने वाले किसानों को 5 रुपये की न्यूनतम दर पर भोजन थाली उपलब्ध करवाई जा रही है। राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा इसके लिये मंडियों को अनुदान राशि जारी की गई है।
किसानों की सुविधा के लिए कृषि उपज मंडियों में किसान विश्राम भवन भी बनवाये गये हैं। मंडी परिसरों में वॉटर कूलर जैसे बुनियादी सुविधायें भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना
राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा किसानों की सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण के लिए मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना लागू की गई है। इस योजना में किसान की कृषि कार्य करते हुए मृत्यु होने। अपंगता होने पर प्रभावित किसान को मंडी निधि से अनुदान राशि उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 3 हजार 332 प्रभावित किसानों को 30 करोड़ रुपये की राशि अनुदान स्वरूप उपलब्ध करवाई गई है।
कृषि विपणन पुरस्कार
कृषि उपज मंडियों में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा कृषि विपणन पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। पिछले 4 वर्षो में लकी ड्रा से विजेता एक हजार 713 किसानों को करीब 5 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित किये गये हैं। हर वर्ष प्रत्येक कृषि उपज मंडी में दो बार नर्मदा जयंती और बलराम जयंती पर ड्रा निकाले जा रहे हैं। "क" श्रेणी की मंडी में विजेता किसान को 35 हार्स पॉवर का ट्रैक्टर इनाम स्वरूप दिया गया है। इसके अलावा किसानों को कृषि यंत्र और नगद राशि भी पुरस्कार स्वरूप दी गई है। |
Monday, June 4, 2018
कृषि उपज मंडियों में किसानों के लिये है रियायती दर पर भोजन थाली की सुविधा
राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने दिये कस्तूरचंद गुप्ता स्मृति सम्मान
| राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने दिये कस्तूरचंद गुप्ता स्मृति सम्मान |
| अनुपपुर | 04-जून-2018 |
राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने स्नेह बाल पत्रिका के प्रेरणा स्त्रोत स्व. श्री कस्तूरचंद गुप्ता के जन्म शताब्दी वर्ष समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्री लज्जा शंकर हरदेनिया और श्री विजयदत्त श्रीधर को "कस्तूरचंद गुप्ता स्मृति" सम्मान से विभूषित किया।
श्री गुप्ता ने कहा कि नर्मदा की पवित्र भूमि पर बड़ी-बड़ी विभूतियों ने जन्म लिया है। इनमें पत्रकार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बाल पत्रिका "स्नेह" समाज के आचरण और व्यवहार को सकारात्मक रूप से परिवर्तित करने पर केन्द्रित रहती है। श्री गुप्ता ने कहा कि स्व. कस्तूरचंद गुप्ता ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में पत्रकारिता का गौरव बढ़ाया है। कस्तूरचंद गुप्ता का जन्म 3 जून 1918 को नरसिंहपुर जिले के कौडि़या ग्राम में हुआ था। वे हिन्दी के साथ ही अंग्रेजी भाषा में भी दक्ष थे, लेकिन उन्होंने अंग्रेजी को कभी हिन्दी पर हावी नहीं होने दिया। |
टीएल बैठक में असंगठित श्रमिक पंजीयन, रोजगार मेला आयोजन के संबंध में की गई समीक्षा
| टीएल बैठक में असंगठित श्रमिक पंजीयन, रोजगार मेला आयोजन के संबंध में की गई समीक्षा |
| समय-सीमा प्रकरणों पर अद्यतन कार्यवाही ऑनलाइन दर्ज करने के दिये गए निर्देश |
| अनुपपुर | 04-जून-2018 |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

