| संबल योजना कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ेगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 25 करोड़ बोनस राशि वितरित : 48 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास और भूमि-पूजन, मुख्यमंत्री द्वारा मंडला में वन्या प्लस डबल फोर्टीफाईड नमक वितरण योजना का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 04-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संबल योजना समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को मुख्य धारा से जोड़ेगी। इस योजना से इन वर्गों के जीवन में खुशहाली आयेगी। उन्होंने बताया कि आगामी 13 जून को प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर संबल योजना में पंजीकृत हितग्राहियों को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ वितरित किये जायेंगे। श्री चौहान मंडला जिले के ग्राम अंजनिया में तेन्दूपत्ता संग्राहक और असंगठित श्रमिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबल योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अगले चार साल में प्रदेश के प्रत्येक गरीब व्यक्ति के पास खुद का घर होगा। राज्य सरकार इन चार वर्षों में लगातार हर वर्ष 10-10 हजार पक्के मकान बनाकर आवासहीन गरीब और कमजोर वर्गों को सुलभ करवाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में राज्य स्तरीय आयरन और आयोडीनयुक्त वन्या प्लस डबल फोर्टीफाईड नमक वितरण योजना का ऑनलाइन शुभारंभ किया और योजना की प्रचार सामग्री का विमोचन किया। श्री चौहान ने बताया कि इस योजना से प्रदेश के 20 जिलों के 89 आदिवासी बाहुल्य विकासखंड के हितग्राही लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने महिला तेन्दूपत्ता संग्राहकों को पहनाई चरण-पादुकाएँ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में महिला तेन्दूपत्ता संग्राहक सेवंती बाई, गलियारी बाई, सत्यवती बाई और लमिया बाई को अपने हाथों से चरण-पादुका पहनाई, साड़ी और पानी की कुप्पी भेंट की। इस अवसर पर मंडला और डिण्डोरी जिले के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को कुल 25 करोड़ रुपये की बोनस राशि भी वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने असंगठित श्रमिक सुदर्शन, श्री राम और लमिया बाई को संबल योजना के स्मार्ट कार्ड भी प्रदान किये।
ग्राम अंजनिया और मवई में खुलेंगे शासकीय महाविद्यालय
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में घोषणा की कि ग्राम अंजनिया और मवई में शासकीय महाविद्यालय खोले जायेंगे। इस मौके पर उन्होंने मंडला और डिण्डोरी जिले में कुल लगभग 48 करोड़ रूपये लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।श्री चौहान ने जे.ई.ई परीक्षा में सफल हुए मंडला एवं डिण्डोरी जिले के विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं और उनके साथ फोटो निकलवाई। श्री चौहान ने इस मौके पर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत हित-लाभ में वितरित किये। सम्मेलन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, सासंद श्री फग्गन सिह कुलस्ते और श्रीमती सम्पतिया उईके, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. शिवराज शाह, म.प्र.लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री महेश कोरी, स्थानीय विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्रों के श्रमिक, तेन्दूपत्ता संग्राहक तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे। |
Monday, June 4, 2018
संबल योजना कमजोर वर्गों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ेगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा संस्थानों की फीस भरने जुलाई से चलाया जायेगा अभियान
| गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा संस्थानों की फीस भरने जुलाई से चलाया जायेगा अभियान |
| संबल योजना में हितग्राहियों के लिये जाति, धर्म और वर्ग का कोई बंधन नहीं : मुख्यमंत्री श्री चौहान, मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 71 हजार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बाँटी 13 करोड़ बोनस राशि, असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड जारी करने वाला पहला जिला बना बालाघाट, बालाघाट जिले को मिली 64 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात |
| अनुपपुर | 04-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीब परिवारों के बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना में पंजीकृत सभी गरीब परिवारों के बच्चों की पहली कक्षा से उच्च शिक्षा स्तर तक की शिक्षण संस्थानों की फीस राज्य सरकार द्वारा भुगतान की जायेगी। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई माह से इस योजना में गरीब परिवार के बच्चों की फीस भरने के लिये अभियान चलाया जायेगा। श्री चौहान आज बालाघाट में असंगठित श्रमिक एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना समाज में गरीबी और अमीरी के बीच की खाई को समाप्त करने के लिये चलाई जा रही है। इस योजना में हितग्राहियों के लिये जाति, धर्म और वर्ग का कोई बंधन नहीं है। हर गरीब और मेहनतकश व्यक्ति इस योजना का लाभ पाने के लिये हकदार है। योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर कटंगी तहसील में सूखे की स्थिति से प्रभावित किसानों की मदद की माँग उठने पर श्री चौहान ने जल्द ही एक टीम भेजकर सर्वे कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में 71 हजार 125 तेन्दूपत्ता संग्राहकों के बैंक खातों में लगभग 13 करोड़ रुपये की बोनस राशि का ऑनलाइन वितरण किया। श्री चौहान ने इस मौके पर तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अपने हाथों से चरण-पादुकाएँ पहनाईं और पानी की कुप्पी भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिला तेन्दूपत्ता संग्राहकों को अलग से साडि़याँ वितरित की। श्री चौहान ने हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हित-लाभ वितरित किये और 64 करोड़ लागत के 13 निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में असंगठित श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड वितरित करते हुए कहा कि इस कार्ड में हितग्राही की पूरी जानकारी समाहित है। यह कार्ड हितग्राही को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मददगार होगा। श्री चौहान ने श्रमिकों को स्मार्ट कार्ड प्रदान करने में बालाघाट को पहला जिला बताया। उन्होंने कहा कि आगामी 13 जून को सभी जनपद मुख्यालयों पर पंजीकृत श्रमिकों को संबल योजना के हित-लाभ वितरित करने के लिये विशेष समारोह आयोजित किये जाएंगे। सम्मेलन में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा बिसेन, म.प्र. असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह शेखावत, सांसद श्री बोधसिंह भगत, विधायक श्री के.डी. देशमुख और डॉ. योगेन्द्र निर्मल, अन्य जन-प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में असंगठित क्षेत्र के श्रमिक और तेन्दूपत्ता संग्राहक मौजूद थे।
नि:शक्त अनाथ बालिका से मिलने पहुँचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री चौहान जब सम्मेलन से लौटने लगे तो उन्हें पास ही खड़ी निरूशक्त बच्ची दिखी। मुख्यमंत्री जब उसके पास पहुँचे तो उसने उन्हें बताया कि उसका नाम कुशवंती नगपुरे है और वह अनाथ है। उसे मदद की आवश्यकता है। श्री चौहान ने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बच्ची को 2 लाख रुपये सहायता राशि और नियमित रूप से निरूशक्त पेंशन भी दी जाये।कुमारी कुशवंती बहुत खुश हुई और मुख्यमंत्री को बताया कि उसकी एक बहन है, वह भी नि:शक्त है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बच्ची की बहन को भी तुरंत मदद की जाये। |
10 जून को जबलपुर में होगा कृषक समृद्धि के लिये किसान महा-सम्मेलन
| 10 जून को जबलपुर में होगा कृषक समृद्धि के लिये किसान महा-सम्मेलन |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के खातों में ट्रान्सफर करेंगे प्रोत्साहन राशि, सभी विकासखण्डों में इसी दिन होगें किसान सम्मेलन |
| अनुपपुर | 04-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को जबलपुर में कृषक समृद्धि योजनांतर्गत किसान महा-सम्मेलन में रबी विपणन वर्ष 2018-19 के गेहूँ, चना, मसूर और सरसों उत्पादक किसानों के बैंक खातों में आरटीजीएस/एनएफटी से प्रोत्साहन राशि सीधे ट्रांसफर करेंगे।
इसी दिन प्रदेश के विकासखण्ड मुख्यालयों परभी किसान सम्मेलन आयोजित होंगे। सम्मेलन में प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कृषक संगोष्ठियाँ भी आयोजित की जायेंगी। संगोष्ठियों में कृषि वैज्ञानिक किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीकों से अवगत करायेंगे। जबलपुर में हो रहे किसान महा-सम्मेलन का प्रदेश में न्यूज चैनल्स के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा। विकाखण्ड स्तर पर होने वाले सम्मेलनों में किसान एल.ई.डी टी.वी. के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश सुन सकेंगे। सम्मेलन में किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड, फसल-चक्र में परिवर्तन, नवीन उन्नत बीज, अंतवर्ती फसल, उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा, खेतों की मेड़ों पर वृक्षारोपण, जैविक खेती के साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कस्टम हायरिंग और कस्टम प्रोसेसिंग, पशुपालन, मछली पालन को बढ़ावा देने की योजना के साथ मुख्यमंत्री कृषक युवा उद्यमी योजना की विस्तृत जानकारी भी दी जायेगी। सम्मेलन स्थल पर कृषि उपलब्धि और कृषि की आधुनिक तकनीकों पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जायेगी। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

