| असंगठित श्रमिको को 13 जून को लाभान्वित किया जायेगा |
| अनुपपुर | 02-जून-2018 |
आगामी 13 जून को प्रदेश के सभी जिलों में पंजीकृत असंगठित श्रमिकों हितलाभ का वितरण किये जाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। कार्यक्रम में पात्र श्रमिकों को एक अप्रैल 2018 से पात्रतानुसार प्रसूति सहायता, अनुग्रह योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना इत्यादि का लाभ दिया जाना असंगठित श्रमिकों को योजना का लाभ मिल सके एवं कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित ना रहे। इसके लिए ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में 5 सदस्यीय निगरानी समिति का गठन किया जायेगा, जिसमें एक महिला एवं एक सदस्य एसीध्एसटी का अनिवार्य रूप से रखा जायेगा।
असंगठित श्रमिकों को पात्रतानुसार हितलाभ का वितरण करने के लिए 13 जून को प्रातः 11 बजे से जनपद स्तर पर एवं सायं 7 बजे से नगरीय मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पट्टे वितरण प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र, तथा उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को भी हितलाभ का वितरण किया जाएगा। |
Saturday, June 2, 2018
असंगठित श्रमिको को 13 जून को लाभान्वित किया जायेगा
सफलता की कहानी घर बैठे किसानो को प्राप्त हो रही है उन्नत तकनीकी एवं योजनाओ की जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किसान जुड़े वैज्ञानिको से
सफलता की कहानी
घर बैठे किसानो को प्राप्त हो रही है उन्नत तकनीकी एवं योजनाओ की जानकारी
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से किसान जुड़े वैज्ञानिको से
अनूपपुर 2 जून 2018/ तकनीकी विकास का उन्नत परिणाम उसके प्रयोग पर आधारित होता है। अगर सही ढंग से और अच्छी सोच के साथ इस्तेमाल किया जाय तो छोटी सी सुविधा से भी बड़े कार्य किए जा सकते हैं। ऐसा ही प्रयास अनूपपुर ज़िले के कृषि विज्ञान केंद्र अमरकंटक के द्वारा किया गया है। केवीके अमरकंटक के कृषि वैज्ञानिक श्री संदीप चौहान द्वारा व्हाट्स ग्रुप ( E Farmer KVK Amarkantak) बनाया गया है। इस ग्रुप मे कृषि वैज्ञानिक एवं कृषको को जोड़ा गया है। ग्रुप मे कृषको की आवश्यकतानुसार समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, धान की श्री पद्धति, समन्वित कीट-व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन तकनीक, बागवानी फसलो की उत्पादन तकनीक, धान्य फसलों की उत्पादन तकनीक, दलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, तिलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन, बाजार भाव, कृषि वानिकी, मौसम आदि विषयों पर आधारित समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
ग्रुप मे जुड़े हुए ग्राम पंचायत देवहरा के कृषक श्री राजेश मिश्रा ने सीधे धान बोने के संबंध मे जानकारी मांगी जिसका कुछ ही समय मे निराकरण कर दिया गया। कृषि वैज्ञानिको द्वारा श्री मिश्रा को धान की नवीन पद्धति श्री के बारे मे जानकारी दी गयी। इसी के साथ ही अनूपपुर के कृषक श्री संजय द्वारा बैगन की फसल मे कीड़ों की समस्या के बारे मे पूछा गया उनकी समस्या का समाधान भी त्वरित दे दिया गया श्री संजय को इमामेकेटिन बेंजोएट (5% एसजी) 80 से 100 ग्राम दवा की मात्रा को 200 लीटर पानी मे घोल कर एक एकड़ क्षेत्र मे 15 दिन के अंतराल पर 2 बार छिड़काव करने के लिए कहा गया। एक अन्य कृषक श्री रामकुमार ने धान की बालियो मे फफूंद लगकर काले होने की समस्या बताई , जिस पर आपको नए बीज का उपयोग कर, कार्बोसिन एवं थायरम की 3 ग्राम प्रति किलोग्राम की दर से उपचारित कर बोवाई करने की सलाह दी गयी।
इस ग्रुप मे जुड़े हुए किसानो को एक अन्य लाभ यह है कि अन्य किसान भाइयो की समस्याओं के समाधान को पढ़कर वह पहले से ही सचेत हो सकते हैं। साथ ही इस ग्रुप मे कृषि से संबन्धित शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओ की जानकारी एवं लाभ अर्जन के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
कैसे बने सदस्य
इस ग्रुप के माध्यम से कृषि वैज्ञानिको से परामर्श प्राप्त करने के लिए कृषक बंधु मोबाइल नं. 9691241215 पर अपना नाम , पिता का नाम, व्हाट्सएप मो.न., विकासखंड, गाँव का नाम एवं फसल रुचि भेजकर इस ग्रुप के सदस्य बन सकते हैं।
व्हाट्स ग्रुप ( E Farmer KVK Amarkantak) मे वैज्ञानिक श्री सूर्यकांत नागरे ( शस्य विज्ञान), श्री अनिल कुर्मी ( फसल सुरक्षा), श्री योगेश कुमार ( कृषि वानिकी), डॉ अनीता ठाकुर (मृदा विज्ञान), श्री एस के राठोर (खाद्य विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी) एवं संदीप चौहान ( कृषि प्रसार) द्वारा कृषको का मार्गदर्शन किया जा रहा है।
आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यालय फोन न. 07629-269877 अथवा मोबाइल न. 9691241215 पर कॉल अथवा संदेश भेजकर करा सकते हैं पंजीयन
आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से
कृषि विज्ञान केन्द्र कार्यालय फोन न. 07629-269877 अथवा मोबाइल न. 9691241215 पर कॉल अथवा संदेश भेजकर करा सकते हैं पंजीयन
अनुपपुर 2 जून 2018/ विशेषज्ञ (कृषि प्रसार) कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकंटक श्री संदीप चौहान ने बताया है कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक, अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, द्वारा अनूपपुर जिले के किसानों हेतु किसान मोबाइल संदेश सेवा का शुभारम्भ किया जा चुका है। किसान मोबाइल संदेश सेवा के माध्यम से कृषको की आवश्यकतानुसार समन्वित कृषि प्रणाली, कृषि विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, धान की श्री पद्धति, समन्वित कीट-व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन तकनीक, बागवानी फसलो की उत्पादन तकनीक, धान्य फसलों की उत्पादन तकनीक, दलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, तिलहनी फसलों की उत्पादन तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन, बाजार भाव, कृषि वानिकी, मौसम आदि विषयों पर आधारित समसामायिक सलाह मोबाइल संदेश के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।कृषि विज्ञान केन्द्र की किसान मोबाइल सेवा के माध्यम से कृषक अपनी कृषि सें संबधित समस्याओं को मोबाइल के माध्यम समय-समय पर सामयिक सलाह से लाभान्वित होगें।
पंजीयन कराने का माध्यम
कृषि विज्ञान केन्द्र, कार्यालय फोन न. 07629-269877 पर कॉल कर अथवा संदीप चौहान, विशेषज्ञ, कृषि प्रसार, कृषि विज्ञान केन्द्र, अमरकण्टक के मोबाइल न. 9691241215 पर संदेश भेज कर इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र, लालपुर, कार्यालय में आकर किसान भाई पंजीयन करा सकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...



