Monday, May 28, 2018

सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं में प्रदान करे आवश्यक जानकारी - जिला अग्रणी प्रबन्धक

सीएम हेल्पलाइन की समस्याओं में प्रदान करे आवश्यक जानकारी - जिला अग्रणी प्रबन्धक 

अनुपपुर | 28-मई-2018
 
   
    जिला अग्रणी प्रबन्धक, सेंट्रल बैंक श्री पी सी पांडे ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सीएम हेल्प लाइन मे बैंक से संबन्धित समस्याएँ दर्ज कराते समय समस्या का प्रकार, खाता क्रमांक एवं संपर्क आवश्यक रूप से दे। ताकि समस्या का समाधान शीघ्रता से किया जा सके। आपने कहा जिले मे मुख्य रूप से खातों की ई- केवाईसी न होने के कारण आवास योजना के हितलाभ के आहरण मे परेशानी आ रही है। अतएव आपने अनुरोध किया है कि कृपया उक्त गतिविधि सुनिश्चित करा ले ताकि इन समस्याओ का सामना ही न करना पड़े। आपने कहा समस्याओं के समाधान के लिए हम प्रतिबद्ध है अगर नागरिकों का सहयोग मिल जाए एवं उक्त गतिविधियां सुनिश्चित कर ली जाए तो ऐसी समस्या उत्पन्न ही नहीं होगी।

आप कितना जानते हैं मध्यप्रदेश को

आप कितना जानते हैं मध्यप्रदेश को 
सवालों का दे जवाब और पाएँ आकर्षक उपहार 
अनुपपुर | 28-मई-2018

 
    मध्यप्रदेश शासन जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘अमेजिंग एमपी क्विज’ 1 जून से प्रारम्भ किया जा रहा है। यह क्विज हर शुक्रवार जनसम्पर्क मध्यप्रदेश के फेसबुक एवं ट्वीटर अकाउंट पर आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश से संबन्धित प्रश्नों का जवाब देकर पाएँ आकर्षक इनाम। फेस बुक पर jansampark.madhyapradesh एवं ट्वीटर पर @jansamparkmp पर जुड़कर इस प्रतियोगिता मे भाग ले।

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित 

अनुपपुर | 28-मई-2018

  
    उप निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर डॉ.आर.पी. तिवारी ने बताया है कि फोटोयुक्त मतदाता सूची का नगरपालिका वार्ड और ग्राम पंचायत एवं अन्य विहित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन 30 मई 2018 को होगा। मतदाता सूची के संबंध दावे-आपत्ति 30 मई से 8 जून तक दावा-आपत्ति केन्द्र पर लिये जायेंगे। दावे-आपत्ति का निराकरण 15 जून तक किया जायेगा। मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 2 जुलाई 2018 को किया जायेगा। इस हेतु विशेष कार्यालय स्थापित किये जायेंगे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें