| व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल पर भी भेजे जायेंगे आय एवं निवास प्रमाण पत्र |
| अनुपपुर | 19-मई-2018 |
मध्य प्रदेश लोक सेवा अभिकरण द्वारा लोक सेवा केन्द्रों मे एक नई सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा के तहत अब आम जनता को वाट्स एप के माध्यम से भी प्रमाण पत्र उनके मोबाइल पर भेजे जायेंगे, इसके लिये आवेदक को आवेदन करते समय अपना वाट्स एप वाला मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा, जो की आवेदन को कम्प्यूटर में दर्ज करते समय भरा जायेगा।
जैसे ही वह आवेदन प्राधिकृत अधिकारी द्वारा निराकृत किया जायेगा, सॉफ्टवेयर में इस प्रकार की व्यवस्था की गयी है कि लोक सेवा केन्द्र के आपरेटर द्वारा आवेदक को आवेदन पर हुई कार्यवाही की सूचना उसके मोबाइल पर पहुंच जायेगी, जिसको आवेदक कहीं से भी निकाल सकता है या अपने मोबाइल में सुरक्षित रख सकता है। अभी यह सुविधा केवल आय एवं निवास के प्रमाण पत्रों के संबध में प्रारंभ की गई है। |
Saturday, May 19, 2018
व्हाट्सएप के माध्यम से मोबाइल पर भी भेजे जायेंगे आय एवं निवास प्रमाण पत्र
पंजीकृत पात्र असंगठित मजदूरों को 13 जून से प्रारंभ होगा लाभ वितरण - मुख्यमंत्री श्री चौहान
| पंजीकृत पात्र असंगठित मजदूरों को 13 जून से प्रारंभ होगा लाभ वितरण - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| गंजबसौदा में 23106 तेंदूपत्ता संग्राहकों को 2.62 करोड़ रू. बोनस का वितरण |
| अनुपपुर | 19-मई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा असंगठित श्रमिकों को समाज मे सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने का अधिकार देने के लिये हर संभव प्रयास किये जा रहें हैं। मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना के तहत हर गरीब, हर मजदूर को जमीन का पट्टा दिया जायेगा। वर्ष 2023 तक मध्यप्रदेश में रहने वाले हर गरीब व्यक्ति को सरकार पक्का मकान बनाकर देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबी दूर करने के संकल्प को जल्द से जल्द पूरा करने की ओर अग्रसर है। असंगठित मजदूरों को 13 जून से लाभ वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस हेतु प्रदेश के हर विकासखण्ड में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हितलाभ वितरण कार्यक्रम किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने असंगठित मजदूर कल्याण योजना के तहत श्रमिकों को पंजीयन कार्ड, आवास हेतु पट्टों का वितरण तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि, चरण पादुका योजना के तहत महिलाओं को चप्पलें, पुरूषो को जूतें, पानी की बोतल एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत अन्य हितग्राहियों को भी लाभ वितरित किये। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश का हर वह व्यक्ति जो आयकरदाता नहीं है, 2.5 एकड़ से कम भूमि का मालिक है और शासकीय सेवा में नहीं हैं, वह सभी इस योजना के दायरे में आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर मजदूर बंधु को आवास हेतु भूमि और उनको पक्का मकान बनाकर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मजदूर महिलाओं को प्रसूति से पूर्व और पश्चात् कैलोरीयुक्त आहार हेतु आर्थिक सहायता का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की कक्षा 1 से कॉलेज तक की पढ़ाई और उच्च शिक्षा संस्थान में भर्ती होने पर उसकी फीस भी सरकार भरेगी। मजदूरों के बच्चों को मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गरीब व मजदूर का सरकार निःशुल्क इलाज कराएगी। आयुष्मान भारत योजना, राज्य बीमारी सहायता कोष, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से गरीब को इलाज हेतु सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गरीबों को 2 सौ रू. माह की दर से फलैट रेट पर बिजली दी जाएगी। स्वसहायता समूहों को दीगर काम धंधों से जोड़ा जाएगा। उन्हें सरकार बैंक लिंकेज देगी, साथ ही इनके कौशल विकास का काम भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गरीबों के हित में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि किसी गरीब व्यक्ति की 60 साल से कम उम्र में सामान्य मृत्यु होने पर उसके परिवार को 2 लाख रू., दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख रू. और अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रू. दिए जाएंगे। केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री श्री थावर चंद गहलोत ने कहा कि देश में दस लाख दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किये गये है। इस पर लगभग 600 करोड रू. व्यय किये गये है। बासौदा में 4600लोगों को श्रवण यंत्र,ट्राइसिकल, डेंचर, व अन्य उपकरण दिव्यांग जनों को वितरित किये गये हैं। श्री गहलोत ने कहा कि दिव्यांग जनों के कल्याण के लिये केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश सरकार पूर्ण सहयोग कर रही है। इसके मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 34 करोड़ 13 लाख रू. की लागत से लटेरी में निर्मित पॉलीटेक्निक भवन का लोकार्पण किया । इसके अलावा उन्होने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 92.42 करोड़ रू की लागत से बनाई जाने वाली आठ सड़कों का भूमिपूजन व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर 23,106 तेन्दूपत्ता श्रमिकों के खातों में वर्ष 2016 की बोनस राशि के रूप में 2 करोड़ 62 लाख रू. की राशि ई-ट्रांसफर की। उन्होंने विदिशा जिले के 4600 दिव्यांगो को जीवन सहायक उपकरण भी वितरित किये। |
मेडिकल के 709 विद्यार्थियों की 40.23 करोड़ फीस राज्य शासन ने दी
| मेडिकल के 709 विद्यार्थियों की 40.23 करोड़ फीस राज्य शासन ने दी |
| प्रदेश के 29043 विद्यार्थियों की 58.99 करोड़ फीस का हुआ भुगतान |
| अनुपपुर | 19-मई-2018 |
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 29 हजार 43 विद्यार्थियों की 58 करोड़ 99 लाख 13 हजार 640 रूपये की फीस का भुगतान तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा किया गया है। इसमें से नीट द्वारा चयनित मेडिकल के 709 विद्यार्थियों की फीस 40 करोड़ 23 लाख 44 हजार रूपये है।
तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दीपक जोशी ने जानकारी दी है कि योजना में आईआईएम के 2 विद्यार्थियों की फीस 8 लाख रूपये, तकनीकी शिक्षा के 368 विद्यार्थियों की एक करोड़ 68 लाख 71 हजार 452, मध्यप्रदेश स्थित आईआईटी, एनआईटी, आईआईएसईआर, एनआईएफटी, एसपीए के 47 विद्यार्थियों की 55 लाख 64 हजार 200, मध्यप्रदेश के बाहर के इन्हीं संस्थाओं के 327 विद्यार्थियों की 2 करोड़ 5 लाख 60 हजार 599, क्लेट के 41 विद्यार्थियों की 60 लाख 67 हजार 400, जेईई रैंक के आधार पर मध्यप्रदेश के बाहर के प्रायवेट कॉलेजों के 44 विद्यार्थियों की 61 लाख 49 हजार 832, उच्च शिक्षा के 27050 विद्यार्थियों की 10 करोड़ 95 लाख 72 हजार 396 रूपये और अन्य विषयों के 455 विद्यार्थियों की 2 करोड़ 19 लाख 83 हजार 761 रूपये की फीस जमा करवायी गयी है। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

