Saturday, May 12, 2018

किसानों को सहायता देने के लिये बना 1000 करोड़ का स्थिरीकरण कोष

किसानों को सहायता देने के लिये बना 1000 करोड़ का स्थिरीकरण कोष




अनूपपुर 12 मई 2018/ प्रदेश में किसानों को सहायता प्रदान करने के लिये किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा 1000 करोड़ रूपये की राशि से 'मध्यप्रदेश मूल्य स्थिरीकरण कोष' बनाया गया है। इस कोष से किसानों को कृषि उत्पादन के बाजार मूल्य में गिरावट आने पर आर्थिक मदद पहुँचायी जा रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र की समस्याओं और न्यूनतम समर्थन मूल्य के संबंध में सिफारिश देने के लिये मध्यप्रदेश कृषि लागत और विपणन आयोग गठन किया गया है। यह आयोग वर्ष के तीन फसल मौसम के पूर्व अपनी रिपोर्ट देगा। आयोग में कृषि विशेषज्ञों, कृषि अर्थशास्त्रियों और प्रगतिशील किसानों को सदस्य बनाया गया है। यह आयोग मण्डी अधिनियम, कांट्रेक्ट फार्मिंग और उद्यानिकी फसलों के संबंध में भी राज्य सरकार को अनुशंसाएँ देगा।

समय-सीमा पर सेवा प्रदान न करने पर कलेक्टर ने लगाया अर्थदण्ड


समय-सीमा पर सेवा प्रदान न करने पर कलेक्टर ने लगाया अर्थदण्ड




अनूपपुर 12 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय नहीं करने पर तहसीलदार जैतहरी श्री रमेश कोल एवं जैतहरी के राजस्व निरीक्षक श्री मुकुन्द सिंह प्रधान प्रत्येक पर 1500  रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है। कलेक्टर श्री शर्मा ने अर्थदण्ड की राशि 3 दिवस के भीतर जमा की जाकर चालान की एक प्रति जिला लोक सेवा प्रबंधन, कलेक्ट्रेट अनूपपुर में जमा करने  के निर्देश दिए हैं।

कोतमा मे आयोजित स्वरोजगार सम्मेलन मे 118 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन


कोतमा मे आयोजित स्वरोजगार सम्मेलन मे 118 हितग्राहियों का हुआ पंजीयन




अनूपपुर 12 मई 2018/ जिला व्‍यापार एवं उद्योग केंद्र, अनूपपुर के द्वारा 11 मई  शुक्रवार, को जनपद पंचायत कोतमा में एक दिवसीय स्‍वरोजगार शिविर का आयोजन किया गया ।  शिविर मे ज़िला व्यापार उद्योग केंद्र, अन्‍तव्‍यवसायी विभाग,औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान कोतमा, पिछडा वर्ग अल्‍पसंख्‍यक,  एनआरएलएम के अधिकारियों के द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को स्‍वयं का उद्यम स्‍थापित करने हेतु हितग्राहियों को मुख्‍यमंत्री स्‍वरोजगार योजना, मुख्‍यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, आर्थिक कल्‍याण विकास, मुख्‍यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सावित्री बाई फुले स्वसहायता समूह योजना, आचार्य विद्यासागर गोसंवर्धन योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई।  एक दिवसीय शिविर में जिव्‍याउके अनूपपुर के 41, अत्‍याव्‍यवसायी के 12, पिछडा एवं अल्‍प संख्‍यक विभाग के 20, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍थान कोतमा के 45, हितग्राहियों के पंजीयन किये गयें।
 शिविर मे  मुख्‍यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोतमा, जिव्‍याउके अनूपपुर से श्री बी.एल.कुशवाह, सहायक प्रबंधक, एम.बी.एफ.सी.प्रोजेक्‍ट उद्योग विभाग से श्री प्रशांत वर्मा, श्री भूपेन्‍द्र पटेल क्षेत्राधिकारी, पिछडा वर्ग अल्‍पसंख्‍यक, श्री ए.के. उदेनिया, अन्‍तव्‍यवसायी विभाग, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्‍था से श्री शिवचरण सिंह राठौर, एनआरएलएम से श्रीमती लक्ष्‍मी गुप्‍ता, श्रीमती आकांक्षा दुबे समेत इच्छुक आवेदक एवं छात्र उपस्थित थे।


Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें