| राष्ट्रपति श्री कोविंद का प्रदेश आगमन पर भव्य स्वागत |
| राज्यपाल श्रीमती पटेल और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की अगवानी |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज मध्यप्रदेश के प्रवास पर भोपाल पहुँचे। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी की तथा उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने राष्ट्रपति श्री कोविंद की धर्मपत्नी श्रीमती सविता कोविंद का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री सीतासरन शर्मा, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस, सांसद श्री आलोक संजर, महापौर श्री आलोक शर्मा, विधायको और जन-प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री आर.के. शुक्ला, सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। |
Saturday, April 28, 2018
राष्ट्रपति श्री कोविंद का प्रदेश आगमन पर भव्य स्वागत
ग्राम स्वराज दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को वितरित किये गये स्वीकृति आदेश
| ग्राम स्वराज दिवस पर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को वितरित किये गये स्वीकृति आदेश |
| पंचायत पदाधिकारी चाहे तो बदल सकते है गॉव की तस्वीर - विधायक श्री रामलाल रौतेल |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
सभी जिला एवं विकाशखण्ड मुख्यालय में आगामी 30 अप्रैल को जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन अभियान
अनूपपुर 28 अप्रैल 2018/ माननीय मुख्यमंत्री जी की मंसानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं विकाशखण्ड मुख्यालय में आगामी 30 अप्रैल को जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत जन अभियान परिषद की अगुआई में जल संसद का आयोजन किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम जो कि ग्राम ईंटखेड़ी छाप विकाशखण्ड फंदा जिला भोपाल में कोलाश नदी के तट पर 30 अप्रैल को 11 बजे से आयोजित जल संसद में भाग लेंगे। इसी प्रकार अनूपपुर जिले के चारों विकाशखण्ड में स्थित स्वसहायता समूह भवन में जल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राज्यस्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री जी का उदबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जन समुदाय को दिखाया जाएगा। जिसमे माननीय मुख्यमंत्री जी जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के पूर्व य पश्चात नदी संरक्षण हेतु कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा जल सरक्षंण हेतु विचार व्यक्त किये जाएंगे। इसके उपरांत सदन से चर्चा कर प्रत्येक विकाशखण्ड में चयनित नदी में श्रमदान एवम जनभागीदारी हेतु कार्ययोजना का निर्माण किया जाएगा। ज्ञात हो कि जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विकाशखण्ड अनूपपुर में बांकी नदी,जैतहरी में हसिया नदी,कोतमा में कनई नदी,पुष्पराजगढ़ में देवराज जैसी छोटी नदियों को सामुहिक श्रमदान एवम जनभागीदारी से पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है जिसका आगाज जल संसद में आम जन की सहमति से कार्ययोजना बनाकर किया जाएगा। जन अभियान परिषद द्वारा सभी विकाशखण्ड के स्वसहायता समूह में आयोजित जल संसद में 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आम जनसमुदाय से उपस्थित होने की अपील की है। ताकि विकास कार्यो में जनभागीदारी को बढ़ाया जा सके।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...



