| राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 28 एवं 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश में |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 28 एवं 29 अप्रैल 2018 को प्रदेश के सागर एवं गुना में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद 28 अप्रैल को प्रात: 8:55 पर नई दिल्ली से भोपाल के लिये रवाना होंगे। राष्ट्रपति प्रात: 10:10 मिनिट पर भोपाल पहुँचेंगे। श्री कोविंद भोपाल एयरपोर्ट से सागर के लिये रवाना होंगे।
राष्ट्रपति श्री कोविंद 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद दोपहर 3 बजे डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती हाल में आयोजित 620वें संत कबीर प्रकटोत्सव महोत्सव में शामिल होंगे। राष्ट्रपति सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5:30 बजे भोपाल पहुँचेंगे। राष्ट्रपति रात्रि विश्राम राजभवन, भोपाल में करेंगे। राष्ट्रपति श्री कोविंद 29 अप्रैल रविवार को प्रात: 10:25 पर भोपाल से गुना जिले के बामोरी के लिये रवाना होंगे। श्री कोविंद इस दिन दोपहर 12 बजे गुना जिले के बामोरी में असंगठित श्रमिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रपति दोपहर एक बजे बामोरी से गुना के लिये रवाना होंगे। श्री कोविंद दोपहर 2 बजे गुना में मिनी स्मार्ट सिटी के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राष्ट्रपति शाम 4 बजे से 4:50 मिनिट तक अपने बड़े भाई श्री रामस्वरूप भारती के गुना स्थित आवास में रहेंगे। राष्ट्रपति शाम 5 बजे गुना से भोपाल के लिये रवाना होंगे। इसके बाद श्री कोविंद भोपाल एयरपोर्ट से शाम 6:20 मिनिट पर नई दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे। |
Friday, April 27, 2018
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद 28 एवं 29 अप्रैल को मध्यप्रदेश में
किसानों को भुगतान समय से हो, आवश्यकतानुसार नवीन उपार्जन केन्द्र खोले जायें
| किसानों को भुगतान समय से हो, आवश्यकतानुसार नवीन उपार्जन केन्द्र खोले जायें |
| मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गेहूँ, चना, मसूर और सरसों उपार्जन की समीक्षा |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिये हैं कि सभी जिलों में आवश्यकतानुसार नवीन उपार्जन केन्द्र खोले जायें। किसानों को भुगतान समय से हो। उपार्जन कार्य की लगातार मानीटरिंग की जाये। उपार्जन के दौरान किसान हितैषी दृष्टिकोण रखा जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज यहाँ वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश में चल रहे गेहूँ, चना, मसूर और सरसों के उपार्जन की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया, वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार, सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों को समय से एसएमएस मिले तथा खरीदी केन्द्र पर उपार्जन सुनिश्चित किया जाये। उपार्जन के बाद शीघ्र परिवहन किया जाये। यह सुनिश्चित करें कि किसानों को खरीदी के तीसरे दिन भुगतान मिले। किसी कारण से एसएमएस से सूचना के बाद निर्धारित दिन पर किसान नहीं आ पाता है तो उन्हें दोबारा एसएमएस किया जाये। खरीदी, परिवहन और किसान को भुगतान की लगातार मानीटरिंग की जाये। खरीदी केन्द्रों पर पर्याप्त संसाधन और उपकरण हों। यह सुनिश्चित करें कि बोरे के निर्धारित वजन के बराबर ही कटौती की जाये। उपार्जन केन्द्रों पर छाया और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उपार्जन केन्द्रों पर एक प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी लगायें। मण्डियों में आवश्यकतानुसार मजदूरी की दरें बढ़ायें। जिन उपार्जन केन्द्रों पर नाफेड के सर्वेयर नहीं हो, वहाँ कृषि, खाद्य और सहकारिता की समिति बनाकर एफ.ए.क्यू गुणवत्ता का उपार्जन करें। ओला प्रभावित और सूखे से प्रभावित किसानों को राहत राशि मिलना शेष नहीं रहे। उपार्जित खाद्यान्न के परिवहन में देरी नहीं हो। आवश्यकतानुसार मण्डियों में विद्युत चलित ट्रेडिंग मशीनें लगायें।
प्रभारी मंत्री भी प्रतिदिन करेंगे उपार्जन की मानीटरिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि कलेक्टर उपार्जन कार्य के साथ भुगतान की स्थिति की प्रतिदिन समीक्षा करें। प्रभारी मंत्री भी प्रतिदिन उपार्जन कार्य की मानीटरिंग करेंगे। खरीदी, परिवहन, भुगतान और कैश की प्रतिदिन रिपोर्ट लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना के तहत वर्ष 2016-17 की प्रोत्साहन राशि अधिकांश किसानों के खातों में पहुँच गई है। वर्ष 2017-18 की प्रोत्साहन राशि 265 रूपये प्रति क्विंटल गेहूँ तथा चना, मसूर और सरसों में 100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से आगामी 10 जून को किसानों के खातों में डाली जायेगी।
किसानों को एसएमएस की विकेन्द्रीकृत व्यवस्था
बताया गया कि उपार्जन के लिये किसानों को एसएमएस भेजने की विकेन्द्रीकृत व्यवस्था की गई है। खरीदी केन्द्रों पर तौल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण किया गया है। प्रदेश में अब तक 45 लाख मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया है। गेहूँ, चना, मसूर, सरसों को मण्डियों में बेचने वाले किसानों को भी मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। इन किसानों का पंजीयन किया गया है। बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। |
राष्ट्रपति के गुना आगमन पर मंत्री श्री पवैया रहेंगे मिनिस्टर इन वेटिंग
| राष्ट्रपति के गुना आगमन पर मंत्री श्री पवैया रहेंगे मिनिस्टर इन वेटिंग |
| अनुपपुर | 27-अप्रैल-2018 |
राज्य शासन ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के 29 अप्रैल को जिला गुना में भ्रमण के दौरान उनकी अगवानी एवं विदाई के लिये उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया गया है। आदेशानुसार स्थान ग्राम बमोरी एवं जिला मुख्यालय गुना हेलीपेड निर्धारित किया गया है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
