Saturday, April 14, 2018

अम्बेडकर जी की जयंती मनाने के साथ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हुआ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

अम्बेडकर जी की जयंती मनाने के साथ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में हुआ विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन 
गांव के विकास पर की गई चर्चा, बाल विवाह रोक की सभा में ली गई प्रतिज्ञा 
अनुपपुर | 14-अप्रैल-2018
 
   
   ग्राम पंचायतों में आज 14 अप्रैल को ग्राम-सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रतीक्षा सूची को अपग्रेड करने, निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूरा कराने तथा पंचायत में चलाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
   ग्राम सभाओं में पंच परमेश्वर योजना अंतर्गत उपलब्ध राशि तथा प्रस्तावित कार्यों के नवीन दिशा-निर्देशों तथा एप से सदस्यों को अवगत कराया गया। ग्राम को खुले में शौंच मुक्त घोषित करने की रणनीति तथा अवधि का निर्धारण किया गया। खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुके ग्रामों को कचड़ा मुक्त-कीचड़ मुक्त ग्राम के रूप में विकसित करने के लिये रणनीति निर्धारित की गई। बाल विवाह रोक की सभा में ली गई प्रतिज्ञा, ग्राम सभा में अनिवार्य करों के करा-रोपण एवं वसूली की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन वितरण और आंगनवाड़ियों में बच्चों के पोषण आहार की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
   आयोजित ग्राम सभाओं में स्व-सहायता समूहों की स्वच्छता मिशन के अंतर्गत खुला शौच मुक्त (ओडीएफ) तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलडब्ल्यूएम) में भागीदारी सुनिश्चित की गई। ग्राम संगठन द्वारा किये गये कार्यों की जानकारी ग्राम सभा में बताई गई। विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभ वितरण तथा मद्यपान, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले मादक द्रव्यों तथा पदार्थों के दुष्परिणामों तथा मद्य निषेध हेतु स्वस्थ्य वातावरण निर्माण जैसे विषयों पर ग्राम सभाओं में  चर्चा की गई।

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का होगा सीधा प्रसारण

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री के उद्बोधन का होगा सीधा प्रसारण 
 
अनुपपुर | 14-अप्रैल-2018
 
   
    उप संचालक किसान कल्याण श्री एन.डी.गुप्ता ने बताया कि जिला स्तरीय एक दिवसीय किसान सम्मेलन चार सत्रों में होगा। उन्होने बताया कि प्रथम सत्र प्रातः 11 से 12 बजे तक होगा जिसमें किसानों की आय अगले पांच वर्ष में दोगुनी किये जाने के रोडमैप एवं तकनीकी जानकारी दी जायेगी, कृषक कल्याणकारी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, स्वाईल हेल्थ कार्ड एवं संतुलित उर्वरक योजना पर कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा जानकारी दी जायेगी। जिलें मे विकास खण्ड के लिये उपयोगी तकनीकी की जानकारी दी जायेगी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रावधानों की भी जानकारी दी जायेगी। द्वितीय सत्र दोपहर 12 से 1 बजे तक का होगा जिसमें मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना की जानकारी किसानों को दी जायेगी, मुख्य अतिथि एवं सम्मानीय जनप्रतिनिधियों का उद्बोधन होगा, कृषकों एवं वैज्ञानिकों के मध्य तकनीकी पर चर्चा होगी। तृतीय सत्र दोपहर 1 बजे से 2 तक का होगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण होगा। चतुर्थ सत्र दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक का होगा जिसमें कृषकों को साहित्य का वितरण किया जायेगा, कृषकों से आवश्यक सुझाव लिये जायेगें, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषकों के मध्य प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम होगें, कृषि एवं सम्बद्ध विभागों के तकनीकी समस्याओं का समाधान होगा। 

समर्थन मूल्य के ऊपर मिलेगी किसानों को प्रोत्साहन राशि -श्री एन.डी.गुप्ता

समर्थन मूल्य के ऊपर मिलेगी किसानों को प्रोत्साहन राशि -श्री एन.डी.गुप्ता 
10 अप्रैल से 9 जून के बीच मंडी में चना, मसूर या सरसों की फसल बेचने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि 
अनुपपुर | 14-अप्रैल-2018
 
   
    उप संचालक कृषक कल्याण एवं कृषि विकास श्री एन.डी. गुप्ता ने बताया है कि मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पंजीकृत किसान एमएसपी पर गेहूँ उपार्जन कराता है उसे रुपये 265 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि और उत्पादन की पात्रता की सीमा तक 15 मार्च से 26 मई के बीच प्रदेश की किसी भी मंडी में गेहूँ बेचता है (चाहे किसी भी रेट पर बेचा गया हो यानि एमएसपी से नीचे या ऊपर बेचा गया हो) उस पर भी रुपये 265 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मध्य प्रदेश सरकार ऐसे किसानों के खातों में 10 जून को जमा कराएगी। मंडी में ऐसे विक्रय करने वाले किसान भाई 26 मई से पहले अपनी उपार्जन पंजीयन पर्ची, आधारकार्ड की प्रतिलिपि और मंडी विक्रय के अभिलेख मंडी में जरूर जमा कराएँ। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में पंजीकृत किसान एमएसपी पर चना, मसूर या सरसों उपार्जन कराता है उसे रुपये 100 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि और उत्पादन की पात्रता की सीमा तक 10 अप्रैल से 9 जून के बीच प्रदेश की किसी भी मंडी में चना, मसूर या सरसों बेचता है (चाहे किसी भी रेट पर बेचा गया हो यानि एमएसपी से नीचे या ऊपर बेचा गया हो) उस पर भी रुपये 100 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि मध्य प्रदेश सरकार ऐसे किसानों के खातों में जून के महीने में जमा कराएगी। मंडी में ऐसे विक्रय करने वाले किसान भाई 9 जून से पहले अपनी उपार्जन पंजीयन पर्ची, आधारकार्ड की प्रतिलिपि और मंडी विक्रय के अभिलेख मंडी में जरूर जमा कराएँ।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें