| विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 1 अप्रैल से लागू |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 1 अप्रैल से लागू हो गई है। इस योजना में एस.सी., एस.टी. के उन सभी परिवारों को शामिल किया गया है, जिनका 2011 की जनगणना की सूची में छूट गये थे। जिसके चलते अब सभी अनुसूचित जाति-जनजाति घरों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अन्त्योदय अन्य योजना वनवासी, अति पिछड़ा वर्ग आदि को एसईसीसी लिस्ट से अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन का लाभ दिया जायेगा।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने उक्त वर्ग के सभी पात्र हितग्राहियों से कहा है कि वे योजना का लाभ उठायें। उन्होंने कहा है कि वांछित डाटा में नाम नहीं है तब भी वे आवश्यक जानकारी देकर योजना का लाभ उठा सकते हैं। उक्त योजना तहत केवाईसी और संबंधित दस्तावेज फार्म में संलग्न किया जाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। |
Tuesday, April 10, 2018
विस्तारित प्रधानमंत्री उज्जवला योजना 1 अप्रैल से लागू
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एवं संभागीय समीक्षा बैठक की तिथियों में संशोधन
| कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एवं संभागीय समीक्षा बैठक की तिथियों में संशोधन |
| अब 25 अप्रैल को होगी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
संयुक्त आयुक्त विकास श्री जे.के.जैन ने बताया कि 12 अप्रैल 2018 को कलेक्टर शहडोल के सभागार मे कलेक्टर कॉन्फ्रेंस एवं विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक प्रातः 11 बजे से आयोजित किये जाने की सूचना दी गई थी। जो अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उन्होने बताया कि उक्त तिथि में आंशिक संशोधन करते हुये 25 अप्रैल 2018 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कॉन्फ्रेंस आयोजित की जायेगी।
|
17 अप्रैल को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक
| 17 अप्रैल को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
संयुक्त आयुक्त शहडोल संभाग शहडोल श्री जे.के.जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत गैस कनेक्सन हेतु शासन के निर्देशानुसार सम्मिलित अन्य श्रेणियों के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन जारी करने के संबंध में पांच श्रेणियों के परिवारों को भी शामिल किया गया है। जिसमें अन्त्योदय अन्न योजना के परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही, अनुसूचित जाति, जनजाति के परिवार, समस्त वनवासी, अति पिछड़ा वर्ग के परिवार इस योजना के प्रगति की समीक्षा हेतु कमिश्नर शहडोल संभाग की अध्यक्षता में 17 अप्रैल 2018 को दोपहर 1 बजे से कमिश्नर कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई है। बैठक के आयोजन हेतु जिला आपूर्ति नियंत्रक जिला शहडोल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, संभागीय उपयुक्त जनजातीय कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति विकास संभाग शहडोल, जिला आपूर्ति अधिकारी जिला शहडोल, उमरिया एवं अनूपपुर भी शामिल होंगें।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...
