| कौशल विकास कार्यक्रम अन्तर्गत युवाओं को स्वराजेगार के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
उपसंचाक प्रबंधक खाद्यग्रामोद्योग जिला पंचायत अनूपपुर ने मध्य प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित कौशल विकास कार्यक्रम अन्तर्गत जिले के बेरोजगार युवक/ युवतियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिला पंचायत खादी ग्रामोद्योग द्वारा जानकारी दी गई है कि बोर्ड द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों जैसे फेशन डिजाइनिंग, रेडिमेड गारमेन्ट मेकिंग, लेदर गुड्स, बेकरी/ फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर रिपेयरिंग/ हार्डवेयर, डाटा एंट्री/ टेली, घरेलू उपकरण मरम्मत, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, सौलर संयंत्र स्थापना एवं मरम्मत, फूउ प्रोसेसिंग, दोना पत्तल, ट्रेक्टर मैकेनिक, टू-व्हीलर मरम्मत,फोर व्हीलर मेकेनिक/ ड्रायविंग, मोटर बाइंडिंग कारपेंटरी, रिटेल सेल्समेन आदि में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक जनों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। योजना से संबंधित विस्तृत विवरण एवं आवेदन पत्र वेबसाईट www.mpgramodyogglobal.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक अपने आवेदन जिला पंचायत कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा ई-मेल mpkvibskill@gmail.com पर भी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2018 तक प्रस्तुत कर सकते है। योजनान्तर्गत आवेदकों को नियमानुसार छात्रवृति भी प्रदान की जायेगी।
|
Tuesday, April 10, 2018
कौशल विकास कार्यक्रम अन्तर्गत युवाओं को स्वराजेगार के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर
जिले में अबतक 243540 आवेदन हो चुकें हैं प्राप्त
| जिले में अबतक 243540 आवेदन हो चुकें हैं प्राप्त |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को लाभ प्रदान करने के लिये अभियान चलाकर पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन करने का उद्देश्य ऐसे श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, जो योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा है कि असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक आवश्यक रूप से पंजीयन करायें। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय में चल रहा है। पंजीयन के लिए आवेदन प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव तथा वार्ड प्रभारी से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर आवष्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन ऑनलाईन जारी किया जाएगा तथा संबंधित के मोबाईल पर मैसेज या वाइस कॉल के माध्यम से पंजीयन की सूचना मिलेगी। वर्तमान में अबतक जिले में 243540 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं,
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने क्षेत्र के सभी असंगठित श्रमिकों से अधिक से अधिक पंजीयन कराने का आग्रह किया है, उन्होंने कहा कि सभी असंगठित श्रमिक पंजीयन कराकर शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। |
"सफलता की कहानी" आगे बढ़ने की ललक ही जीवन है
| "सफलता की कहानी" आगे बढ़ने की ललक ही जीवन है |
| अनूपपुर की सुरतन बाई हैं इसका उदाहरण |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

