| चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी 10 अप्रैल से |
| अनुपपुर | 08-अप्रैल-2018 |
जिले में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी मार्कफेड के माध्यम से कृषि उपज मंडियों एवं उपमंडियों में 10 अप्रैल से 31 मई के मध्य की जाएगी। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सभी किसानों से अपील की है कि वे उक्त समयावधि में अपनी उपज सफाई उपरांत खरीदी केन्द्र पर लाकर विक्रय करें।
|
Sunday, April 8, 2018
चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी 10 अप्रैल से
जिले में अबतक 218261 आवेदन हो चुकें हैं प्राप्त
| जिले में अबतक 218261 आवेदन हो चुकें हैं प्राप्त |
| पुष्पराजगढ जनपद में 1 लाख का आंकडा पार हुआ |
| अनुपपुर | 08-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा है कि असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक आवश्यक रूप से पंजीयन करायें। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय में चल रहा है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सचिव तथा वार्ड प्रभारी से सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीयन ऑनलाईन जारी किया जाएगा तथा संबंधित के मोबाईल पर मैसेज या वाइस कॉल के माध्यम से पंजीयन की सूचना मिलेगी। वर्तमान में अबतक जिले में 218261 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
|
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार और सहायिकाओ को 5 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा- मुख्यमंत्री अच्छा काम करने वाली बहनों को दीनदयाल सम्मान दिया जायेगा
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार और सहायिकाओ को 5 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा- मुख्यमंत्री
अच्छा काम करने वाली बहनों को दीनदयाल सम्मान दिया जायेगा
अनुपपुर 08 अप्रैल 2018/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम मे कहा देश को प्रगति के मार्ग मे ले जाने के लिए स्वस्थ पीढ़ी की आवश्यकता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति मे आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। आपने कहा सरकार को जिस काम में सफलता के लिए कोई उपयुक्त नहीं मिलता, तो उसे आंगनवाड़ी की बहनों को सौंप दिया जाता है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के इसी योगदान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार और सहायिका को 5 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। 62 वर्ष में सेवानिवृत्ति पर क्रमशः 1 लाख रुपए और 75 हजार रुपए दिए जाएंगे। कई वर्षों से आंगनवाड़ी में कार्यरत अनुभवी आंगनवाड़ी सहायिकाएँ यदि योग्यता रखती हैं तो उन्हें आंगवाड़ी कार्यकर्ता चयन में वरीयता दी जाएगी। दुर्घटना में मृत्यु की दशा में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं या सहायिका के परिजनों को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के आकस्मिक मृत्यु होने पर परिवार की बेटी को नियुक्ति में 10 % की छूट दी जायेगी। आंगवाड़ी कार्यकर्ताओं को बेवजह हटाने के मामलों में रोक लगाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। बिना जांच किए अबसे कोई भी किसी को हटा नहीं सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वाली बहनों को दीनदयाल सम्मान दिया जायेगा। आंगनवाड़ी बहनों की रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष होगी।
मुख्यमंत्री जी ने आज भोपाल मे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राष्ट्रीय पोषण मिशन अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सारे प्रदेश से आई, बहनो को संबोधित किया। कार्यक्रम मे महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस भी उपस्थित थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
पटवारी प्रशिक्षण हेतु जिला स्तरीय समितियों का हुआ पुनर्गठन अनुपपुर | 19-जून-2018 आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...



