| मुख्यमंत्री जी का दिल से संवाद कार्यक्रम 13 अप्रैल को |
| अम्बेडकर जी के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव आमंत्रित |
| अनुपपुर | 06-अप्रैल-2018 |
Friday, April 6, 2018
मुख्यमंत्री जी का दिल से संवाद कार्यक्रम 13 अप्रैल को
“हमारा लक्ष्य कोई भी व्यक्ति न रहे जनहितकारी योजनाओं से वंचित” जनसम्पर्क अनूपपुर के सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़े और रहे अपडेट
“हमारा लक्ष्य कोई भी व्यक्ति न रहे
जनहितकारी योजनाओं से वंचित”
जनसम्पर्क अनूपपुर
के सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़े और रहे अपडेट
अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ शासन की अधिकारिक ख़बरों एवं जिले में हो
रही विकास की गतिविधियों से अद्यतन रहने एवं ज़िला प्रशासन तक अपनी बात रखने के
लिए अब
जनसम्पर्क अनूपपुर के सोशल मीडिया एकाउंट से जुड़ सकते हैं। जनसम्पर्क अनूपपुर के सोशल मीडिया अकाउंट
से जुडने
के लिए Twitter के लिए फ़ॉलो करें @proanuppur को
जिसकी
आवश्यक लिंक https://twitter.com/proanuppur है। Facebook
पर हमारे पेज को like करे PROJansampark Anuppur जिसकी आवश्यक लिंक https://www.facebook.com/PROjansamaprk-Anuppur-222375481642023/ इसके अतिरिक्त ब्लॉगर पर विस्तार से जनसम्पर्क अनूपपुर
की ख़बरों को https://proanuppur.blogspot.in/ पर पढ़ा जा सकता है।
“हमारा लक्ष्य कोई भी व्यक्ति न रहे
जनहितकारी योजनाओं से वंचित”
अनूपपुर मे हुआ बलवा ड्रिल रिहर्सल
अनूपपुर मे हुआ बलवा ड्रिल रिहर्सल
आगामी कानून व्यवस्था की स्थितियों से निपटने के लिये अनूपपुर पुलिस पूरी तरह से तैयार
अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ प्रदेश के कई जिलों में भारत बंद के दौरान घटित घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए इस प्रकार की घटनायें जिले में घटित न हों, इस उद्देश्य से आगामी कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए बलवा ड्रिल रिहर्सल का आयोजन किया गया । बलवा परेड में जिले के विभिन्न थानों के निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्र0आर0 एवं आरक्षक, एस0ए0एफ0 एवं होमगार्ड बल सहित कुल 80 पुलिस जवानों द्वारा भाग लिया । बलवा परेड में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी बलवा सामग्री हेलमेट, जाली, केन, लाठी, बाडीगार्ड, एम्बूलेंस, अश्रुगैस इत्यादि से सुसज्जित रहे तथा वज्र वाहन, एम्बूलेंस, स्ट्रेचर सहायतार्थ रखे गये । बलवाईयों द्वारा उग्र होकर प्रदर्शन किये जाने पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा बलवाईयों की ओर से 05-07 लोगों को बुलाकर वार्ता की गई किंतु उक्त वार्ता विफल हो गई ।
जिस पर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा बलवाइयों के मजमा प्रदर्शन को गैरकानूनी घोषित कर वैद्यानिक कार्यवाही चेतावनी दी गई किंतु बलवाईयों के न मानने व उग्र प्रदर्शन को उतारू हो जाने पर मजिस्ट्रेट द्वारा अश्रु गैस के सेल छोड़ने का आदेश देने पर पुलिस बल द्वारा बलवाईयों पर हवा का रूख जानकर अश्रु गैस के सेल छोड़े गये । बलवाईयों के शांत न होने पर दूसरी कार्यवाही केन पार्टी द्वारा हलका बल प्रयोग किया गया किंतु बलवाईयों के उत्तेजित हो जाने से अगली कार्यवाही बलवाईयों को तितर बितर करने के लिये लाठी चार्ज किया गया । बलवाईयों द्वारा पत्थर, पेट्रोल बम, शासकीय सम्पत्ति व आमजन को हानि होने की स्थिति उत्पन्न करने कई पुलिसकर्मियों के बुरी तरह घायल हो जाने से मजिस्ट्रेट द्वारा बलवाईयों को ;क्त्प्छज्ञ थ्वतउनसंद्ध अनुसार कमर के नीचे के भाग पर कारगर गोली चलाने की अन्तिम चेतावनी दी गई, किंतु बलवाईयों द्वारा मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने पर अंततः गोली चालन का निर्णय लिया गया । फायरिंग में सभी बलवाई तितर बितर हो गये । जिसमें 02 बलवाईयों को गोली लगने से एम्बूलेंस पार्टी उन्हें लेकर तत्काल जिला अस्पताल के लिये रवाना हो गई । सर्च/रिजर्व पार्टी ने घटना स्थल की बारीकी से सर्चिंग की । बलवा ड्रिल प्रभारी द्वारा सभी पार्टियों को फॉलिंग कर पार्टी प्रभारियों से रिपोर्ट लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को सम्पूर्ण हालात से अवगत कराया । आगामी कानून व्यवस्था की स्थितियों से निपटने के लिये अनूपपुर पुलिस पूरी तरह से तैयार है ।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर हितेश चौधरी द्वारा न्यू पुलिस लाईन ग्राउण्ड में बलवा परेड रिहर्सल का आयोजन किया गया । इस अवसर पर श्री बी.डी. सिंह, संयुक्त कलेक्टर, अनूपपुर, श्री रमेश कोल, तहसीलदार जैतहरी, एसडीओपी पुष्पराजगढ़ एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहें ।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

