| बालश्रम को उद्योगों में नियोजन कराने पर होगी वैधानिक कार्यवाही |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
14 वर्ष तक के बाल श्रमिक का खतरनाक एवं गैर खतरनाक सभी प्रकार के नियोजनों में नियोजन पूर्णतः प्रतिबंधित है। बाल श्रमिक को नियोजित कराए जाने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
बालश्रम (प्रतिषेध व विनियमन) संशोधन अधिनियम के तहत 14 वर्ष से 18 वर्ष के बालश्रमिकों का खतरनाक उद्योगों में नियोजन प्रतिबंधित है। उक्त दोनों धाराओं का उल्लंघन करने पर 20 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना तथा 06 माह से 02 वर्ष तक का कारावास या दोनों से दण्डित किया जाएगा। साथ ही माता-पिता को प्रथम बार समझाईश के उपरांत दूसरी बार उल्लंघन करने पर 10 हजार तक की राशि से दण्डित किए जाने का प्रावधान है। |
Sunday, April 1, 2018
बालश्रम को उद्योगों में नियोजन कराने पर होगी वैधानिक कार्यवाही
पुष्पराजगढ़ में सम्पन्न अंत्योदय मेले में 30168 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित
| पुष्पराजगढ़ में सम्पन्न अंत्योदय मेले में 30168 हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री फुँदेलाल सिंह मार्कों के साथ एस डीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के एवं विशिष्ठ अतिथि म.प्र. अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह मरावी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत अनूपपुर श्री रामसिंह, सभापति कृषक समिति अनूपपुर सुदामा सिंह सिंग्राम, अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री हीरासिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को हितलाभ का वितरण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ श्री आर पी त्रिपाठी ने बताया कि मेले में 30168 हितग्राहियों को 97 करोड़ के हितलाभो के प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र दिए गए। आपने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 15361, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 10132, आदिवासी जनजाति विकास विभाग द्वारा 1221,श्रम विभाग द्वारा 64,कृषि विभाग द्वारा 3378, पशुचिकित्सा विभाग द्वारा 147, मत्स्यपालन विभाग द्वारा 133 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। मेले में शासन के विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर शासन की जनहितकारी योजनाओ की जानकारी दी गयी। |
वन्दे मातरम एवं मध्य प्रदेश का सामूहिक गायन आज
| वन्दे मातरम एवं मध्य प्रदेश का सामूहिक गायन आज |
| अनुपपुर | 01-अप्रैल-2018 |
जिले में नये वित्तीय वर्ष की शुरूआत वन्दे मातरम एवं मध्यप्रदेश का सामूहिक गायन आज होगा। अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी.तिवारी ने बताया है कि संयुक्त कलेक्टेट परिसर में प्रातः 10.30 बजे सामूहिक रुप से वन्देमातरम एवं मध्य प्रदेश का गायन किया जायेगा, जिसमें परिसर में लगने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से भाग लेने के लिए कहा गया है।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...


