| पशु संजीवनी योजनान्तर्गत पशुओं का आधार पंजीयन प्रारंभ |
| अनुपपुर | 31-मार्च-2018 |
भारत सरकार पशु संजीवनी योजना के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा प्रजनन योग्य मादा पशुओं को बारह अंकों का पीला बिल्ला (ईयर-टैग) लगाकर पहचान संख्या प्रदाय करके उनके आधार पंजीकरण की कार्यवाही ग्राम स्तर पर की जा रही है, जिससे पशुपालकों की गाय-भैस को पहचान चिन्ह उपलब्ध कराके पशुओं की मानिटरिंग द्वारा उनके उत्पादन एवं स्वास्थ्य की देखभाल पशुपालन विभाग द्वारा की जा सकेगी।
विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को टैग व टैगिंग मशीन एवं टेबलेट्स फोन आदि का वितरण तथा राज्य एवं जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया है। पशु पालको एवं किसानों से अपील की गई है कि वे अपने प्रजनन योग्य मादा पशुओं का टैग लगवाकर आधार पंजीयन अनिवार्य रूप से करायें। |
Saturday, March 31, 2018
पशु संजीवनी योजनान्तर्गत पशुओं का आधार पंजीयन प्रारंभ
राज्य स्तरीय बैगा सम्मेलन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ प्रस्तुतीकरण
| राज्य स्तरीय बैगा सम्मेलन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ प्रस्तुतीकरण |
| मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी बैगा समुदाय के आदिम नृत्य में की सहभागिता |
| अनुपपुर | 31-मार्च-2018 |
ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं के लिए गांव की बेटी योजना
| ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभावान बालिकाओं के लिए गांव की बेटी योजना |
| अनुपपुर | 31-मार्च-2018 |
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभावान बालिकाओं की शिक्षा का स्तर बढाने एवं उच्च शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। योजना का स्वरूप और कार्य क्षेत्र मध्यप्रदेश के प्रत्येक गांव से प्रतिवर्ष 12वीं उत्तीर्ण समस्त बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित बालिकाओं में से जिन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु उच्च शिक्षा तकनीकी शिक्षा या चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम में प्रवेश किया हो। यह योजना समस्त शासकीय एवं अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के लिए लागू होगी। नवोदय विद्यालय से 12वीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्राओं को भी योजना का लाभ मिलेगा।
इस हेतु योजना के तहत छात्रा को प्रतिमाह 500 रू. की दर से शैक्षणिक सत्र के लिए 5000 रू. वार्षिक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

