| शहडोल संभाग के अध्यापकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का किया सम्मान |
| अनुपपुर | 31-मार्च-2018 |
विशाल जन समूह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के यशस्वी होने तथा दीर्घायु होने तथा जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे। अध्यापक संघ के पदाधिकारियों का कहना कि सरकार ने शिक्षकों का खोया सम्मान दिलाया है जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिली और परिवार एवं समाज में भी सम्मान मिला है। अध्यापक संवर्ग के लोगों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त करते हुये कहा कि अब हम सब अध्यापक पूरी लागन से कार्य से करते हुए शैक्षणिक गुणवत्ता लायेगे तथा प्रदेश के विकास मे और अधिक सहभागिता निभाएगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अध्यापको से अपने शिक्षकीय दायित्व का ईमानदारी एवं निष्ठा निर्वहन करने की बात कही। |
Saturday, March 31, 2018
शहडोल संभाग के अध्यापकों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का किया सम्मान
कौशल्या योजना का लाभ लें
| कौशल्या योजना का लाभ लें |
| अनुपपुर | 31-मार्च-2018 |
मध्यप्रदेश सरकार की कौशल्या योजना का उद्देश्य रोजगार अथवा स्व-रोजगार प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आवश्यक कौशल प्रदान करना, महिलाओं के रोजगार अवसर में वृद्धि करना एवं प्रशिक्षण उपरांत पारिश्रमिक स्तर में वृद्धि हासिल करना है। योजना के तहत वित्त वर्ष 2017-18 से हर साल 2 लाख महिलाओं को प्रशिक्षित किया जायेगा। औपचारिक शिक्षा प्रणाली को छोड़ी हुई महिलाऐं, ऐसी महिलाऐं जो अपना कौशल विकसित कर रोजगार, स्व-रोजगार चाहती हैं, ऐसी महिलाऐं जो अपने कौशल को बढ़ाना चाहती हैं, ऐसी कामगार महिलाऐं जो अपने अनौपचारिक कौशल का प्रमाणीकरण चाहती हैं, इस योजना के दायरे में आयेंगी। योजना के तहत प्रदेश के नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों की महिलाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण परिधान एवं गृह सज्जा, ऑटोमोबाइल्स, सौंदर्य प्रसाधन, केपिटल गुडस, निर्माण कार्य, घरेलू काम-काज, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर, रिटेल, आईटी, सुरक्षा, टेलीकॉम, टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटेलिटी एवं वित्त सेवाएं आदि सेक्टर्स में दिया जायेगा। नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत कौशल दक्षता के स्तर निर्धारित किये गये हैं। इस योजना के तहत इन पाठ्यक्रमों को संचालित किया जाना प्रस्तावित है। ऐसे कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किये जायेगें, जिनके लिये रोजगार प्रदायकर्ता सुनिश्चित रोजगार देने के लिये अनुबंध करेंगे। निजी क्षेत्र के प्रशिक्षण प्रदायकर्ता संस्थानों का चयन एवं लक्ष्य निर्धारण आरएफपी जारी कर साधिकार समिति द्वारा किया जायेगा।
|
असंगठित श्रमिकों के पंजीयन होंगे पूर्णतः निःशुल्क
| असंगठित श्रमिकों के पंजीयन होंगे पूर्णतः निःशुल्क |
| अनुपपुर | 31-मार्च-2018 |
श्रम पदाधिकारी अनूपपुर ने बताया है कि म.प्र.शासन द्वारा असंगठित श्रमिकों के कल्याण हेतु म.प्र.असंगठित शहरी, ग्रामीण कर्मकार कल्याण मण्डल का गठन किया गया है। जिसमें 36 संवर्गो (नियोजन) के श्रमिकों को सम्मिलित किया गया है। जिले में ग्रामीण स्तर पर ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से जनपद पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में वार्ड प्रभारी या नगर पालिका, नगर पंचायत द्वारा कैम्प लगाकर पंजीयन का कार्य किया जाना है। पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क है, कोई फीस नहीं ली जाएगी। श्रम अधिकारी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति या मध्यस्थ कोई किसी से पंजीयन कराने हेतु राशि की मांग करता है तो उसे कोई राशि प्रदाय न करें। स्वयं ही समग्र आई.डी.क्रमांक, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर तथा अपना फोटो ले जाकर अपना पंजीयन कराएं तथा शासन की योजना का लाभ प्राप्त करें।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

