| लंबे समय से अनुपस्थित पटवारियों को अनु.अधि.राजस्व पुष्पराजगढ़ ने 5 अप्रैल को समक्ष में उपस्थित होने का दिया अंतिम अवसर |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
अनु.अधि.राजस्व पुष्पराजगढ़ जिला अनूपपुर श्री बालागुरु.के. ने पुष्पराजगढ राजस्व अनुभाग अंतर्गत लंबे समय से अनुपस्थित पटवारियों को 5 अप्रैल 2018 को समक्ष में उपस्थित होने का दिया अंतिम अवसर दिया है। आपने बताया कि अनुभाग अंतर्गत 4 पटवारी बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित है, जिन्हे म.प्र.सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अंतर्गत दोषी पाया गया है, जिनके विरुद्ध अनुशानात्मक कार्यवाही विचाराधीन है। इनमें श्री अमर सिंह पटवारी 1 दिसम्बर 2015 से, श्री मान सिंह पटवारी 27 जुलाई 2015 से, श्री रमेश सिंह पटवारी 1 जून 2017 से तथा श्री पुरुषोत्तम श्याम पटवारी 8 सितम्बर 2016 से अनुपस्थित हैं।
|
Saturday, March 24, 2018
लंबे समय से अनुपस्थित पटवारियों को अनु.अधि.राजस्व पुष्पराजगढ़ ने 5 अप्रैल को समक्ष में उपस्थित होने का दिया अंतिम अवसर
"सफलता की कहानी" सिलाई का कारोबार बना जीने का सहारा
| "सफलता की कहानी" सिलाई का कारोबार बना जीने का सहारा |
| मजदूरी करने वाले हाथ आज सिल रहे डिजाइनर ड्रेस, गरीबी से बाहर आने की दृढ़ इच्छाशक्ति से प्रेमवती ने हराया गरीबी को |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
अनूपपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखंड पुष्पराजगढ के ग्राम सालरगोदी में प्रेमवती और उसके पति अपने दो बच्चों के साथ दो एकड़ असिंचित जमीन पर थोड़ी बहुत खेती बाड़ी और मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। पति बीरबल को सिलाई कार्य आता था लेकिन पूंजी की कमी से वह कुछ करने की नहीं सोच पा रहे थे, गांव के ही ट्रक में मेहनत मजदूरी को उन्होंने अपनी नियति समझ लिया था। लेकिन प्रेमवती लगातार कुछ करने की सोचती रहती थी। म.प्र. दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत समूह से जुड़कर समूह की बारीकियों को प्रेमवती ने समझा और समूह की मदद से अपना भविष्य संवारने का दृढ़ निश्चय कर लिया। प्रारंभिक समय में कुछ छोटे छोटे ऋण लेकर अपना काम चलाया तथा कुछ दिनों बाद समूह से पांच हजार रू ऋण लेकर एक पुरानी सिलाई मशीन और सिलाई हेतु कुछ आवश्यक सामग्री खरीदी तथा पति को समझा बुझाकर सिलाई का काम प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। धीरे-धीरे सिलाई का काम चल निकला, साथ ही साथ प्रेमवती भी अपने पति से ही सिलाई का काम सीखने लगी। काम करते करते हुनर में निखार आया एवं पति एवं पत्नी दोनों को काम आगे बढ़ाने की जरूरत महसूस होने लेगी। एक बार फिर समूह ने प्रेमवती की मदद की और तीस हजार रू के ऋण से तीन सिलाई मषीन, एक इंटरलाक मशीन और कुछ कपड़े खरीदी तथा गांव में सिलाई का कार्य जानने वाली तीन और महिलाओं को अपने यहां सिलाई कार्य के लिए काम पर रख लिया। सालरगोदी में व्यवसाय की कम संभावनाओं को देखते हुए पति पत्नी ने अपनी दुकान समीपस्थ अपेक्षाकृत बड़ी जगह करपा में अपना व्यवसाय स्थापित किया और समूह से पुराना लिया ऋण वापस कर पुनः चालीस हजार रू से रेडीमेड गारमेंट्स का का भी प्रारंभ कर दिया। आज दोनों पति पत्नि अपने व्यवसाय से प्रसन्न हैं और प्रतिमाह पंद्रह से सोलह हजार रू की आय प्राप्त कर रहे हैं। विश्वकर्मा टेलर्स क्षेत्र का जाना पहचाना नाम बन चुका है। होने वाली आय से एक पुरानी मोटर सायकल भी घर में आ गयी है, जिससे आसपास के बाजार और अन्य कार्यों को करने में आसानी हो गयी है। बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। गरीबी से बाहर आने की दृढ़ इच्छाशक्ति, सकारात्मक सोच, कुछ करने की लगन और सही वक्त पर मिलने वाली मदद से किसी एक परिवार का जीवन कैसे बदल जाता है इसका जीता जागता उदाहरण है प्रेमवती का परिवार। |
नागरिकों से ज़िम्मेदारी की अपेक्षा वेंकटनगर जैतहरी सड़क निर्माण मे आ रहे अतिक्रमण को तुरंत हटाएँ
नागरिकों से ज़िम्मेदारी की अपेक्षा
वेंकटनगर जैतहरी सड़क निर्माण मे आ रहे अतिक्रमण को
तुरंत हटाएँ
अनूपपुर 24 मार्च 2018/ कलेक्टर श्री शर्मा ने अनूपपुर से
जैतहरी तक लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही सड़क के निर्माण मे अतिक्रमण के
कारण आ रहे व्यवधान का संज्ञान लेते हुए, संबन्धित
नागरिकों से अपील की है कि वे ज़िम्मेदारी का परिचय देते हुए अतिक्रमण को आतिशीघ्र
स्वयं हटा दे। आपने बताया कि ऐसा न होने कि स्थिति नोटिस कि अवधि समाप्त होने पर
अतिक्रमण को शासन के द्वारा हटाया जाएगा , ऐसी स्थिति मे
हटाने का व्यय संबन्धित व्यक्तियों को वहन करना होगा। आपने कहा निर्धारित समयावधि
मे विकास कार्य पूरा करने के लिए समाज का सहयोग आवश्यक है,
इससे शासकीय राशि के अपव्यय की रोकथाम एवं समय मे सेवा प्रदाय सुनिश्चित किया जा
सकता है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...


