Friday, March 23, 2018

पंचवर्षीय अवधि के लिए सुझाव आमंत्रित

पंचवर्षीय अवधि के लिए सुझाव आमंत्रित 
 
अनुपपुर | 23-मार्च-2018
 
   
   राज्य वित्त आयोग मध्यप्रदेश द्वारा नगर पालिकाओं एवं पंचायतों की वित्तीय स्थिति के संबंध में वर्ष 2020-25 की पंचवर्षीय अवधि के लिए सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। मध्यप्रदेश राज्य वित्त आयोग के अनुसार नगर पालिकाओं एवं पंचायतों के बीच उक्त पंचवर्षीय अवधि के लिए राज्य के करो, शुल्क एवं पथकर आदि के वितरण के बारे में विचार कर अनुशंसा देने के लिए 5वें राज्य वित्त आयोग का गठन किया गया है। उक्त पंचवर्षीय अवधि के लिए राज्य के कर, शुल्क, पथकर आदि के वितरण के बारे में नागरिक, विशेषज्ञों, अकादमिक संस्थाओं, अशासकीय संगठनो तथा रूचि रखने वाले व्यक्तियों से लिखित में सुझाव आमंत्रित किये गये हैं।

एकमात्र कन्या संतान वाले अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना से मिलेगी

एकमात्र कन्या संतान वाले अभिभावकों को मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना से मिलेगी 
 
अनुपपुर | 23-मार्च-2018
 
   प्रदेश के ऐसे सभी माता-पिता, जिनकी एकमात्र संतान केवल कन्या ही है, उनके लिए मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना संचालित की जा रही है। ऐसे माता-पिता को कन्या के विवाह उपरांत वृद्धावस्था में अकेला रहना पड़ता है। राज्य सरकार ने ऐसे दम्पत्ति जिसमें पति-पत्नी में से किसी भी एक की आयु 60 वर्ष या इससे अधिक हो एवं जिनकी जीवित संतान केवल कन्याएं हैं (जीवित पुत्र नहीं हैं) को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना अप्रैल 2013 से प्रारंभ की है। योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही आयकर दाता नहीं होना चाहिए। योजना के तहत ऐसे दम्पत्ति को प्रति माह 500 रूपये पेंशन दी जाती है।

कुपोषण दूर करने के 5 श्रेष्ठ सुझावों को मिलेगा पुरस्कार

कुपोषण दूर करने के 5 श्रेष्ठ सुझावों को मिलेगा पुरस्कार 
 
अनुपपुर | 23-मार्च-2018
   
   सम्पूर्ण पोषण से ही कुपोषण को पूरी तरह से दूर किया जा सकता है। कुपोषण को दूर करने के लिए राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इनमें से 5 श्रेष्ठ सुझावों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति mp.mygo.in पर अपने सुझाव ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें