Thursday, March 8, 2018

हायर सेकेण्डरी के अंग्रेजी विशिष्ट विषय की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न

हायर सेकेण्डरी के अंग्रेजी विशिष्ट विषय की परीक्षा निर्विघ्न संपन्न 

अनुपपुर | 08-मार्च-2018
 
   माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी के अंग्रेजी विशिष्ट विषय की परीक्षा जिले में निर्विघ्न संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले में 306 विद्यार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से 299 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी तथा 7 विद्यार्थी अनुपस्थित थे।

शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज होगी

शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज होगी 
अनुपपुर | 07-मार्च-2018

 


   आगामी 1 अप्रैल से एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप के माध्यम से कर्मचारियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों की उपस्थिति ऑनलाईन दर्ज की जाएगी। साथ ही बच्चों की उपस्थिति के आधार पर मध्यान्ह भोजन की भी ऑनलाईन मॉनीटरिंग होगी। इस संबंध में विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से निर्देश दिये गये है कि समस्त संकुल प्राचार्य, बीआरसी, बीईओ एवं जनशिक्षक अपने अधीनस्थ कर्मचारी के मोबाईल नंबर को समय-सीमा में पोर्टल पर अपडेट कराएं।
   एम-शिक्षा मित्र मोबाईल एप प्रतिदिन शिक्षकों की उपस्थिति को ऑनलाईन दर्ज करना, समस्त अवकाश एवं आकस्मिक अवकाश को प्रतिदिन दर्ज करना, सायकिल मैपिंग करना, एस एम सी के कार्य की जानकारी दर्ज करना, प्रतिभा पर्व की जानकारी दर्ज करना, कर्मचारियों द्वारा स्वयं ई-सर्विस बुक अपडेट करना, शाला निरीक्षण की एंट्री करना, छात्रों की प्रतिदिन उपिस्थिति दर्ज करना तथा मध्यांह भोजन की प्रतिदिन जानकारी भरने की सुविधा रहेगी।उपरोक्त जानकारी को प्रतिदिन मोबाईल एप के माध्यम से अद्यतन कर सकेंगें।

कृषि संबंधी सुझावों के लिये राज्य-स्तरीय समिति गठित -

कृषि संबंधी सुझावों के लिये राज्य-स्तरीय समिति गठित 
अनुपपुर | 07-मार्च-2018
 


    मध्यप्रदेश में कृषि के क्षेत्र में और अधिक सुधार के लिये सुझाव आमंत्रित करने के लिये राज्य शासन ने अपर मुख्य सचिव, वित्त श्री ए.पी. श्रीवास्तव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। इस समिति में अपर मुख्य सचिव श्री पी.सी. मीणा, श्री राधेश्याम जुलानिया और श्री इकबाल सिंह बैंस तथा प्रमख सचिव डॉ. राजेश राजौरा को सदस्य बनाया गया है। यह समिति 15 मार्च, 2018 तक अपने सुझावों से सीधे मुख्यमंत्री को अवगत कराएगी।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें