Thursday, March 8, 2018

शासकीय राशि के गबन संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के आयुक्त ने दिए निर्देश -

शासकीय राशि के गबन संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही के आयुक्त ने दिए निर्देश 
अनुपपुर | 07-मार्च-2018

 
    आयुक्त शहडोल संभाग शहडोल श्री रजनीश श्रीवास्तव ने कलेक्टर अनूपपुर श्री अजय शर्मा को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न विभागों में शासकीय राशि के गबन संबंधी प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने की आवश्यकता रहती है तथा ऐसे प्रकरणों में जहां शासकीय राशि का दुरूपयोग पाया जाता है, उनमें विशेष ध्यान देते हुए कड़ी कार्यवाही की जाय। साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अनिवार्य रूप से समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से यह जानकारी लेना सुनिश्चित करें कि उनके विभाग में गबन संबंधी कोई प्रकरण पूर्व से लंबित तो नहीं है तथा शासकीय राशि के दुरूपयोग के संबंध में भी कोई प्रकरण यदि लंबित है तो ऐसे दोनों तरह के प्रकरणों में लगातार समीक्षा की जाय। यह भी निर्देश जारी करने का कष्ट करें कि शासकीय राशि के प्रबंधन में जो निर्देश समय-समय पर शासन द्वारा किए जाते हैं तो विभागों द्वारा उनका अत्यंत कड़ाई से पालन किया जावे तथा किसी भी स्थिति में विभागीय संबंधी योजनाओं में शासन के नियमों का उल्लंघन न किया जावे। 

सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा-संवाद अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज -

सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा-संवाद अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आज 
अनुपपुर | 07-मार्च-2018
 

   जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान-सुरक्षा-स्वरक्षा-संवाद अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्वसहायता भवन अनूपपुर में प्रातः 10:30 बजे से किया गया है। श्रीमती मंजूषा शर्मा ने जिले की महिलाओं, नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से इस अवसर पर उपस्थित होने हेतु आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत राजकुमार राठौर को 4 लाख 4 हजार रु. की सहायता राशि मंजूर

मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत राजकुमार राठौर को 4 लाख 4 हजार रु. की सहायता राशि मंजूर 
अनुपपुर | 07-मार्च-2018
 

 
    वार्ड नं. 11 चेतनानगर बस्ती रोड अनूपपुर तहसील अनूपपुर के निवासी कृषक मोहनलाल राठौर की मृत्यु कृषि कार्य के दौरान होने पर कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के अंतर्गत उसके पुत्र राजकुमार राठौर को 4 लाख 4 हजार रुपये की सहायता राशि मंजूर की है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें