| प्रा.स्वा. केन्द्र बिजुरी का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं कि नहीं तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं हैं कि नहीं यह सब जानने शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा, नगरपालिका परिषद क्षेत्र बिजुरी पहुंचे, जहां उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी का अवलोकन किया। ड्यूटी पर 2 चिकित्सक तैनात मिले। कमिश्नर श्री शर्मा को बताया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुरी में 60 से 70 मरीजों की प्रतिदिन ओपीडी है। आपने आवश्यक संसाधनों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव उपस्थित थे।
|
Saturday, September 9, 2017
प्रा.स्वा. केन्द्र बिजुरी का कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण
कमिश्नर ने गांव-गांव तलाशे नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण
| कमिश्नर ने गांव-गांव तलाशे नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
राजस्व सेवाओं की आम जनों तक सर्व सुलभता हो तथा आमजन को राजस्व मामलों खसरा, खतौनी, बी-1, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाना पड़े, इस दिशा में शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा संकल्पबद्ध होकर शहडोल संभाग की अंतिम सीमाओं पर स्वयं उपस्थित होकर मामलों की तलाशी के साथ ही समीक्षा की जा रही है। शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा अनूपपुर जिले के कोतमा विकासखंड के बसखली, पथरौड़ी, बेलियाछोट आदि ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे रू-ब-रू होकर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री अजय शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.व्ही.एस. चौधरी, संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन, एसडीएम कोतमा श्री बी.डी. सिंह, जनपद पंचायत के सीईओ, तहसीलदार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजूलता सिंह तथा सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी श्री डी.एस. राव, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण में कमिश्नर श्री शर्मा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति से संतुष्ट नजर आए। कलेक्टर श्री अजय शर्मा के नेतृत्व में जिलेभर में लंबित राजस्व प्रकरणों के लिए चलाए गए अभियान के परिणामस्वरूप अब तक कोतमा तहसील अंतर्गत 4500 नामांतरण किए जा चुके हैं। इसी तरह जिलेभर में राजस्व अमले द्वारा 10 हजार नामांतरण प्रकरणों का निपटारा किया गया है। कमिश्नर श्री शर्मा ने राजस्व अमले को मैदानी क्षेत्र में सक्रिय रहकर सतत् रूप से राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आपने कहा कि राजस्व अमले के द्वारा राजस्व प्रकरणों का अध्ययन कर कार्यवाही की जाय जिससे कोई भी राजस्व प्रकरण लंबित न रह सके। आपने कहा कि खसरा, खतौनी, बी-1, फौती नामांतरण, बंटनवारा आदि के प्रकरण का निराकरण त्वरित गति से निराकृत किए जांय, अन्यथा जिम्मेदार राजस्व अमले के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। |
कोतमा जनपद में पीएम आवास तथा शौचालय निर्माण की प्रगति देख खुश हुए कमिश्नर -
| कोतमा जनपद में पीएम आवास तथा शौचालय निर्माण की प्रगति देख खुश हुए कमिश्नर |
| - |
| अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 |
शासन की प्रमुख योजनाओं में शामिल प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्यों की प्रगति का मौका मुआयना करने शहडोल संभाग के कमिश्नर श्री बी.एम. शर्मा ने अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत कोतमा के विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। आपने ग्राम पंचायत बसखली, बेलियाछोट, पथरौड़ी आदि गांवों में निर्मित आवास सह शौचालय का निर्माण पूर्ण देख प्रसन्न हुए। आपने कहा कि शासन द्वारा संचालित योजना का पात्रजनों को जो लाभ प्राप्त हो रहा है, वह उसका उपयोग कर स्वच्छता को बनाए रखें। आपने ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधी समझाईश देते हुए कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। आपने कहा कि गांव-गांव स्वच्छता का वातावरण होगा तो बीमारियां भी अपने आप दूर भाग जाएंगी। आपने ग्रामीणों को शौचालय का उपयोग कर सम्पूर्ण कोतमा क्षेत्र को खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में आवश्यक पहल में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। आपने कहा कि कोतमा विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ अधिकतम घरों में शौचालय का कार्य पूर्ण किया गया है। जिसका सभी लोग उपयोग भी सुनिश्चित करें। आपने प्रधानमंत्री आवास तथा शौचालय निर्माण कराने वाले हितग्राहियों से फीडबैक भी प्राप्त किया।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

