| जनसंख्या शिक्षा संबंधी मुद्दों पर जागरूकता के लिये 15 अगस्त से प्रतियोगिताएँ |
| सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में होंगी प्रतियोगिताएँ |
| अनुपपुर | 10-अगस्त-2018 |
प्रदेश में विद्यार्थियों में जनसंख्या शिक्षा संबंधी मुद्दों पर समझ और जागरूकता लाने के मकसद से सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में रोल प्ले प्रतियोगिताएँ 15 अगस्त से प्रारंभ होंगी। प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषाओं में होगी। प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्यों को निर्देश जारी किये हैं।
निर्देशों में कहा गया है कि राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत होने वाली विद्यार्थियों की यह प्रतियोगिताएँ विद्यालय, जिला, राज्य और राष्ट्रीय-स्तर पर होंगी। स्वतंत्रता दिवस से 10 सितम्बर तक सभी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में यह प्रतियोगिताएँ होंगी। प्रतियोगिता में कक्षा-9 के विद्यार्थियों को शामिल किया जायेगा। अन्य विद्यार्थी दर्शक के रूप में शामिल हो सकेंगे। प्रत्येक समूह में 4 से 5 विद्यार्थियों का एक समूह बनाकर उनका रोल प्ले करवाया जायेगा। रोल प्ले की थीम के बारे में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से समन्वय करने के लिये कहा गया है। प्रतियोगिता में दिव्यांग विद्यार्थियों को भी शामिल करने के लिये कहा गया है। जिला-स्तर की प्रतियोगिताएँ सम्पन्न करने के बाद चयनित दल की जानकारी 30 सितम्बर तक अनिवार्य रूप से भेजने के लिये कहा गया है। जिला-स्तर की प्रतियोगिताएँ प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान एवं जिला शिक्षाधिकारी संयुक्त रूप से करेंगे। |
Friday, August 10, 2018
जनसंख्या शिक्षा संबंधी मुद्दों पर जागरूकता के लिये 15 अगस्त से प्रतियोगिताएँ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment