| सभी जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में आज जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन अभियान |
| अनुपपुर | 29-अप्रैल-2018 |
माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में आज 30 अप्रैल को जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत जन अभियान परिषद की अगुआई में जल संसद का आयोजन किया जाएगा। माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम जो कि ग्राम ईंटखेड़ी छाप विकासखण्ड फंदा जिला भोपाल में कोलाश नदी के तट पर 30 अप्रैल को 11 बजे से आयोजित जल संसद में भाग लेंगे। इसी प्रकार अनूपपुर जिले के चारों विकासखण्ड में स्थित स्वसहायता समूह भवन में जल संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राज्यस्तरीय कार्यक्रम से माननीय मुख्यमंत्री जी का उदबोधन का सीधा प्रसारण उपस्थित जन समुदाय को दिखाया जाएगा। जिसमे माननीय मुख्यमंत्री जी जल संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के पूर्व य पश्चात नदी संरक्षण हेतु कार्यरत संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों द्वारा जल संरक्षण हेतु विचार व्यक्त किये जाएंगे। इसके उपरांत सदन से चर्चा कर प्रत्येक विकासखण्ड में चयनित नदी में श्रमदान एवम जनभागीदारी हेतु कार्ययोजना का निर्माण किया जाएगा। ज्ञात रहे कि जन अभियान परिषद जिले के विकासखण्ड अनूपपुर में बांकी नदी,जैतहरी में हसिया नदी, कोतमा में कनई नदी, पुष्पराजगढ़ में देवराज जैसी छोटी नदियों को सामुहिक श्रमदान एवं जनभागीदारी से पुनर्जीवित करने का बीड़ा उठाया है जिसका आगाज जल संसद में आम जन की सहमति से कार्ययोजना बनाकर किया जाएगा। जन अभियान परिषद द्वारा सभी विकासखण्ड के स्वसहायता समूह में आयोजित जल संसद में 30 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से आम जनसमुदाय से उपस्थित होने की अपील की है। ताकि विकास कार्यो में जनभागीदारी को बढ़ाया जा सके।
|
Sunday, April 29, 2018
सभी जिला एवं विकासखण्ड मुख्यालय में आज जल संरक्षण एवं नदी पुनर्जीवन अभियान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment