| मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 24 सिंतबर को |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2018 के लिये निर्वाचन संबंधी विभिन्न गतिविधियों तथा निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण व प्रकाशन, निर्वाचन का संचालन आदर्श आचरण संहिता तथा मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण आदि के संबंध में 24 सितंबर को 3 बजें अपरान्ह कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/स्टेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया है।
|
Thursday, September 20, 2018
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों/स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 24 सिंतबर को
निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा की धरकपड़ जोरो पर
| निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अवैध मदिरा की धरकपड़ जोरो पर |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
जिला आबकारी अधिकारी अनूपपुर ने आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखतें हुए विशेष दलों का गठन कर अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय व परिवहन रोकथाम हेतु माह अगस्त में वृत्त कोतमा/ राजनगर/ अनूपपुर/ राजेन्द्रग्राम में आबकारी अधिनियम के उल्लंघन पर कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किये जिसमें 3.5 लीटर हाथभट्टी शराब, एवं लाहन 275 किलोग्राम जप्त किया गया है। जप्त मदिरा की कीमत रू. 350/- है अवैध मदिरा की धड़पकड हेतु कार्यवाही लगातार जारी रहेगी संलग्न अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।
|
राज्य खाद्य आयोग के अधिकारी करेंगे 26 एवं 27 को योजनाओं की समीक्षा
| राज्य खाद्य आयोग के अधिकारी करेंगे 26 एवं 27 को योजनाओं की समीक्षा |
| अनुपपुर | 20-सितम्बर-2018 |
जिला खाद्य अधिकारी श्री विपिन पटेल ने बताया कि 26 एवं 27 सितंबर को मध्यप्रदेश राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री राजकिशोर स्वाई, आयोग के सदस्य श्री किशोर खण्डेलवाल, श्री गोरेलाल अहिरवार एवं श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय अनूपपुर जिले के भ्रमण में रहेगे। भ्रमण के दौरान आप सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना, मध्यान्ह भोजन, पूरक पोषण आहार एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा एवं मूल्यांकन करेंगे। 26 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11 बजे से जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के संबंध में चर्चा कर सुझाव प्रात किये जायेगे। दोपहर 03 बजे से योजनाओं की समीक्षा की जायेगी। 27 सितंबर को आयोग द्वारा योजनाओं से संबधित संस्थाओं का निरीक्षण किया जायेगा एवं पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतें एवं सुझाव प्राप्त किये जायेगे।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...
