| स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप के माध्यम से दे आवश्यक फीडबैक - डॉ. सलोनी सिडाना |
| अनूपपुर को स्वच्छता के शिखर में ले जाने के लिए दें आवश्यक सुझाव एवं निभाएं अपनी जिम्मेदारी |
| अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 |
किसी समस्या के निवारण के लिए परिस्थियों में सुधार के लिए वास्तविकता की जानकारी एवं सुझाव आवश्यक हैं। अनूपपुर को स्वच्छता की राह में आगे ले जाकर शिखर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक है कि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारियॉ निभाएं। सुझाव दें, वस्तुस्थिति से अवगत कराएं एवं स्थितियों के सुधार में अपनी जरूरी भागीदारी को निभाएं। इस एप को डानउलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर ssg 2018 खोजे। एप को इंस्टाल कर सुविधानुसार भाषा का चयन करें। इसके पश्चात् प्रदेश (मध्यप्रदेश) एवं जिले (अनूपपुर) का चयन करें। उपरोक्त चयन के पश्चात् पूंछे गए प्रश्नों का जवाब देकर अनूपपुर की स्वच्छ बनाने में सहयोग करें।
मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. सलोनी सिडाना ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में समस्त अधिकारियों को स्वच्छता एप के माध्यम से आवश्यक फीडबैक देने के लिए कहा। डॉ. सिडाना ने कहा समस्त अधिकारी इस मुहिम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। सभी अकिारियों ने भरोसा दिलाया कि वे पूरे मनोयोग से प्रयास करेंगे एवं इस अभियान को सफल बनाकर मूर्त रूप देने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगे। |
Monday, August 6, 2018
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एप के माध्यम से दे आवश्यक फीडबैक - डॉ. सलोनी सिडाना
जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित तीन नवीन सेवाएं अब लोक सेवा केन्द्र से
| जाति प्रमाण पत्र से सम्बन्धित तीन नवीन सेवाएं अब लोक सेवा केन्द्र से |
| अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 |
जिला लोक सेवा प्रबंधक श्रीमती सोनू सिंह राजपूत ने बताया कि लोक सेवा प्रबंधन विभाग के अंतर्गत तीन नवीन सेवायें जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि आधार और समग्र सुधार करने हेतु मैनुअल जाति प्रमाण पत्रों को डिजिटलाइज्ड कराने हेतु ब्लड रिलेशन के आधार पर आवेदन अब लोकसेवा केन्द्र में दर्ज किये जा रहे है। आपने बताया कि आवेदक जाति प्रमाण पत्र में जन्म तिथि सुधार हेतु आवेदन पर जन्म तिथि के संबंधी दस्तावेज/आधार कार्ड की कॉपी/समग्र तीन आईडी लगायेंगे। मैनुअल जारी प्रमाण पत्र को डिजिटलाज्ड करवाने हेतु आधार कार्ड की कॉपी, आवेदन, जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति आवश्यक होगी। ब्लड रिलेशन के आधार पर जाति प्रमाण पत्र की प्राप्ति हेतु आवेदक को स्वयं के परिवार के सदस्य पिता/भाई/बहन को पूर्व में एस.डी.एम. द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्रति राशन कार्ड/पात्रता पर्ची जिसमें परिवार के सदस्य का उल्लेख हो। स्वयं आवेदक के शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज आदि उपलब्ध हो। जाति एवं निवास संबंधी संलग्न घोषणा पत्र, आवेदक के आधार कार्ड की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न होगी।
|
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन
| ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन |
| अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 |
स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपपुर सुगढ़ अनूपपुर‘‘ के तहत सम्पूर्ण स्वच्छता स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने समय सीमा बैठक में निर्देश दिये है। कलेक्टर ने सभी जिला कार्यालय प्रमुखों को कार्यालयीन शौचालयों एवं कार्यलयीन स्वच्छता की सघन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा है।
आपने सभी जिलाधिकारियों को स्वच्छता के लिए आधारित ग्राम पंचायतों में खुले में शौच के कार्यो के लिए मार्निग फॉलोअप करने तथा अभियान की गतिविधि में सक्रिय भूमिका अदा करने की बात कही है। आपने कहा है कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कलेक्टर ने नगर पालिका के बेहतर कार्य करने वाले सफाई कामगार को सार्वजनिक मंच में सम्मानित किये जाने के भी निर्देश दिये। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने कहा गांव-गांव खुले में शौच से मुक्त कराने का अभियान उतना ही कठिन है जितना राजा राममोहन राय ने सतीप्रथा को समाप्त कराने की मुहिम का संचालन किया और सफलता मिली यह कुप्रथा समाप्त हो गई। आपने कहा स्वच्छता में सहयोगी प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका से इस कुप्रथा को समाप्त करने की होनी चाहिये। ताकि खुले में शौच मुक्त गांव की परिकल्पना साकार रूप में परिलक्षित हो सकें। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...


