Wednesday, September 12, 2018

स्वीप गतिविधियों के उन्मुखीकरण के लिए कार्यशाला 14 सितंबर को

स्वीप गतिविधियों के उन्मुखीकरण के लिए कार्यशाला 14 सितंबर को 

अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018
 
   आगामी विधानसभा चुनाव 2018 हेतु स्वीप (Systamatic voters Education and Electoral Participation) गतिविधियों के उन्मुखीकरण के लिए 14 सितंबर को एक कार्यशाला का आयोजन आर.सी.व्ही.पी.नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल में किया गया है।
   संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री विकास नरवाल ने बताया कि कार्यशाला में जिला स्तर पर किये गये नवाचार एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की जायेगी। कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी सम्मिलित होंगें।

मध्यप्रदेश भंडार क्रय नियम 2015 में संशोधन

मध्यप्रदेश भंडार क्रय नियम 2015 में संशोधन 

अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018
 
   मध्यप्रदेश भंडार क्रय तथा सेवा उपार्जन नियम 2015 में संशोधन कर मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम के माध्यम से क्रय होने वाली आरक्षित वस्तुओं को जैम पोर्टल के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है। प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिये है।
   आदेश में बताया गया कि आरक्षित वस्तुओं और अनारक्षित वस्तुओं का क्रय जेम पोर्टल से किये जाने पर दरों का युक्तियुक्तकरण क्रयकर्ता द्वारा प्रमाणित किया जायेगा। पाँच लाख से अधिक का अनुमानित मूल्य होने पर निविदा द्वारा जैम पोर्टल से निविदा की जा सकेगी। 

मंडला की रोजगार सहायक प्रीति को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

मंडला की रोजगार सहायक प्रीति को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 

अनुपपुर | 12-सितम्बर-2018
 
   महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम में परिसम्पत्तियों की जीयो टेगिंग करने में उत्कृष्ट कार्य के लिये मंडला जिले की बिछिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मेढ़ाताल की रोजगार सहायक सुश्री प्रीति परमार को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया है। यह पुरस्कार आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में दिया गया।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें